फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vigilance sought records for appointment of 103 guest spokespersons

Agra University: विजिलेंस ने 103 अतिथि प्रवक्ताओं की नियुक्ति के मांगे रिकॉर्ड, मचा हुआ है हडकंप

Sun, 12 Jun 2022 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Jun 2022 12:04 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय में अतिथि प्रवक्ताओं की सत्र 2020-21 में नियुक्तियां की गई थीं। इनका रिकॉर्ड मांगा गया है। इसके साथ ही शिक्षकों और तत्कालीन कुलपति के संबंध में जानकारी कुलसचिव से मांगी गई है।

विज्ञापन
Vigilance sought records for appointment of 103 guest spokespersons
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में सत्र 2020-21 में अतिथि प्रवक्ताओं की नियुक्ति का मामला एक बार फिर से जांच के दायरे में आ गया है। विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी विजिलेंस ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव से एक हफ्ते के अंदर नौ बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। अतिथि प्रवक्ताओं की नियुक्ति के रिकॉर्ड, नियमावली व शासनादेश की प्रमाणित प्रतियां मांगी गई हैं। 

विज्ञापन


वर्ष 1997 में हुई असिस्टेंट प्रोफेसर पद की नियुक्ति से संबंधित शासनादेश व नियमों के साथ विजिलेंस ने प्रो. मनु प्रताप, प्रो. पीके सिंह, प्रो. अनिल वर्मा की नियुक्तियों के संबंध में रिकॉर्ड मांगे हैं। वर्ष 2018-19 में एलएलएम के छात्रों के प्रवेश संबंधी रिकॉर्ड, फीस का विवरण, उपस्थिति पंजिका, परीक्षा कराए जाने, डिग्री दिए जाने और 13 लाख रुपये भुगतान किए जाने के रिकॉर्ड व कुलसचिव की ओर से की गई आपत्ति से संबंधित नोटशीट की प्रति भी जांच के लिए मांगी गई है। डॉ. आंबेडकर चेयर में डॉ. अरविंद मिश्रा को समन्वयक बनाए जाने संबंधित आदेश और नियुक्ति का आधार भी पूछा है। पूर्व कुलपति प्रो. अशोक मित्तल के कार्यकाल व सेवा से संबंधित जानकारी भी मांगी गई है।  

विज्ञापन


आज आएगी नैक की टीम 

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के विभाग द्वितीय शनिवार के अवकाश में भी खुले। विभागों में काम हुए। रिकॉर्ड मेंटेन किए गए। राजभवन की समिति के निरीक्षण की वजह से संस्थानों व विभागों में रिकॉर्ड व्यवस्थित किए गए। रविवार को समिति निरीक्षण के लिए पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कुलसचिव संजीव कुमार सिंह की ओर से निरीक्षण की वजह से 11 और 12 जून के अवकाश में संस्थान व विभागों को खोलने का आदेश जारी किया था। स्टाफ का अवकाश भी निरस्त कर दिया गया है। 11 को ही समिति आने की उम्मीद थी पर पहुंची नहीं। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि रविवार को समिति आएगी और 13 जून तक रहेगी। विश्वविद्यालय में नैक टीम का निरीक्षण प्रस्तावित है, राजभवन की समिति उसकी तैयारियों को देखेगी। सभी विभागों और संस्थानों का निरीक्षण करेगी। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed