फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vigilance is gathering information about transactions in the accounts of the former officer; a case of disproportionate assets has been registered at the Agra Sector police station.

Agra News: पूर्व अधिकारी के खातों में हुए लेनदेन की जानकारी जुटा रही विजिलेंस, आगरा सेक्टर के थाने में दर्ज है आय से अधिक संपत्ति का मामला

Sat, 21 Feb 2026 01:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Vigilance is gathering information about transactions in the accounts of the former officer; a case of disproportionate assets has been registered at the Agra Sector police station.
आगरा। गाजियाबाद के पूर्व अपर नगर आयुक्त दीपक कृष्ण सिन्हा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस आगरा सेक्टर की टीम जांच कर रही है। विजिलेंस उनके खातों को खंगाल रही है। उनके 11 खातों की जानकारी मिली थी, जिनमें कई बार लाखों की रकम का ट्रांजेक्शन हुआ है। अब यह पता किया जा रहा है कि पूर्व अधिकारी ने यह रकम किन लोगों को ट्रांसफर की थी।
विज्ञापन

दीपक कृष्ण सिन्हा के खिलाफ खुली जांच के बाद आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्राथमिकी दर्ज है। बुधवार और बृहस्पतिवार को उनके गाजियाबाद और आगरा में स्थित आवासों पर विजिलेंस की टीम पहुंची थी। टीम ने उनकी संपत्ति का आकलन किया। यह 1 करोड़ 91 लाख से अधिक पाई गई। उनके 11 खातों में से कई अन्य व्यक्तियों को कभी 20 तो कभी 50 लाख रुपये के बैंकिंग ट्रांजेक्शन किए गए थे।
विज्ञापन

एसपी विजिलेंस आलोक शर्मा ने बताया कि खातों में हुए लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी अधिकारी के चार फ्लैट पाए गए। उनकी खरीद रकम काफी कम है जबकि उनकी वर्तमान कीमत के बारे में टीम पड़ताल करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed