{"_id":"65452f094ba330dac3069166","slug":"vigilance-awareness-rally-taken-out-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-6965-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सतर्कता जागरूकता रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सतर्कता जागरूकता रैली निकाली
विज्ञापन
सतर्कता जागरूकता रैली निकाली
भोगांव। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड के उपकेंद्र भोगांव द्वारा सतर्कता जागरूकता रैली निकाली गई। महाप्रबंधक राजकुमार ने हरी डंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्युत उपकेंद्र से प्रारंभ होकर बस स्टैंड चौराहा, पुरानी आलू मंडी, सब्जी मंडी चौराहा, थाना, घंटाघर, गिहार कॉलोनी होते हुए वापस पावर हाउस पर समाप्त हुई। प्रबंधक अतुल कुमार कुलश्रेष्ठ, उपप्रबंधक कौशल देशवाल, सहायक प्रबंधक चापरा श्रीधर, अभियंता शुभम सेठ, नरेश कुमार मौजूद रहे। संवाद
बैठक में पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
घिरोर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक धीप, चापरी में प्रदेश सचिव पुष्पेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई। प्रदेश सचिव ने पदाधिकारियों के साथ संगठन के विस्तार को लेकर रणनीति तैयार करके पदाधिकारी नियुक्त करते हुए जिला व तहसील स्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह, युवा जिलाध्यक्ष सुमित कुमार, कृष्णकांत शर्मा, गंगासिंह, मंजीत कुमार मौजूद रहे। संवाद