फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Video war in congress two more went viral

आगराः कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बाद शहर अध्यक्ष को लेकर दो वीडियो वायरल, यहां पढ़ें पूरी बातचीत

Mon, 24 Aug 2020 12:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 24 Aug 2020 12:34 AM IST
सार

  • इन वीडियो में बताया गया है कि चिल्लू ने एक महिला से एससी-एसटी का फर्जी केस दर्ज करवाया था।

विज्ञापन
Video war in congress two more went viral
वीडियो से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और जिला महासचिव के वीडियो वायरल होने के बाद रविवार को सोशल मीडिया पर दो और वीडियो वायरल हुए। ये कांग्रेस कमेटी के व्हाट्सएप ग्रुप में भी पोस्ट किए गए। इसलिए माना जा रहा है कि इनके पीछे भी कांग्रेसी ही हैं। दोनों वीडियो कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू के बारे में है। इनमें यह बताया गया है कि चिल्लू ने एक महिला से एससी-एसटी का फर्जी केस दर्ज करवाया था।

विज्ञापन


वीडियो-एक
एक घर में महिला अपनी बेटी और बेटे के साथ बैठी है। इसमें वीडियो बनाने वाला व्यक्ति महिला से सवाल कर रहा है और महिला जवाब दे रही है।
महिला : एप्लीकेशन देने की कह रहे थे, वो मुझे नहीं दी थी, टाइप भी उन्होंने करवाई थी। सब कुछ उन्होंने किया। उन दिनों मैं पैसों को लेकर परेशान थी।
विज्ञापन

वीडियो वाला- कौन लेकर आए आपको?
महिला: चिल्लू लेकर आए थे और एक और आदमी था।
वीडियो वाला: कौन ? मेहता
महिला- चिल्लू ने बोला था कि हिमांशु से पैसा ले लो, मैं इस चक्कर में आ गई। पैसे की परेशानी थी। एप्लीकेशन वगैरह सब कुछ चिल्लू ने लिखवाई। मेरा दिल कांप रहा था कि यह गलत काम है। अंतरात्मा धिक्कार रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वाला: कहां ले गए थे आपको ?
महिला: थाने ले गए, एसपी के पास गए थे, वहां एप्लीकेशन नहीं ली, फिर थाने ले गए, वहां ले ली। इसके बाद एक दो बार पैरवी के लिए ले गए।
वीडियो वाला: क्या एससी -एसटी एक्ट का मुकदमा लिखाने को बोला था ?
महिला: मेरी तो सुनी नहीं, अपनी मर्जी से लिखवा दिया था इन्होंने ( चिल्लू ने )  ।

वीडियो- दो
एक कार के भीतर का है, जिसमें कार सवार को शहर अध्यक्ष चिल्लू बताया जा रहा है। कार के बाहर से बातचीत करने वाला एसएटी के मुकदमे में आरोपी है। उसने वीडियो बनाया है। इसमें मुकदमा लिखाने वाली महिला के बारे में कार सवार से वीडियो बनाने वाला बातचीत कर रहा है।

वीडियो वाला :  हमारे खिलाफ एससी-एसटी का केस दर्ज कराने वाली महिला चिल्लू भाई का नाम ले रही है। 
कार सवार: उस दिन मैं भी मीटिंग में था । दो पड़ोसियों हिमांशू और मेहता ने मुझे बुलाया था। एक महिला बुलाई थी, वह भाजपा की नेता है। जब उसने तुम पर आरोप लगाया, तो मैं चला गया। वो तो चाह रहे थे कि केस बन जाए, मैंने कहा राजीनामा करवा दूं।

चिल्लू का इनकार

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने बताया कि  मेरा कोई लेना देना नहीं है वीडियो से। मेरे घर के पास रहने वाली महिला का पता पूछने दो लोग आए थे। मुझे इसके अलावा कोई जानकारी नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed