फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   video uploaded on you tube against kathavackak devkinandan thakur

देवकीनंदन ठाकुर के खिलाफ यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया वीडियो, समर्थकों में आक्रोश

Tue, 18 Sep 2018 11:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 18 Sep 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
video uploaded on you tube against kathavackak devkinandan thakur
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर।
एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ सवर्णों के आंदोलन की अगुवाई कर चुके कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के खिलाफ यू-ट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया गया है। इसमें उनके बारे में अपशब्द कहे गए हैं।  
विज्ञापन


इसे लेकर देवकीनंदन ठाकुर के संगठन अखंड भारत मिशन के लोगों में आक्रोश है। संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। इस पर जांच के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


अखंड भारत मिशन फतेहपुर सीकरी के महेश शर्मा, रोहित शर्मा, लोकेंद्र शर्मा, अजीत पाल सिंह आदि ने यह प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि कुछ दिन पहले एससी-एसटी वर्ग के एक व्यक्ति ने यू-ट्यूब पर वीडियो अपलोड किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक शख्स ने कहे अपशब्द

उनके मुताबिक, वीडियो में देवकीनंदन महाराज के साथ ही देवी-देवताओं पर गलत शब्दों का इस्तेमाल किया गया। समर्थकों ने मामले में कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही वीडियो डिलीट कराने को कहा। मामले में साइबर क्राइम सेल को जांच के आदेश दिए गए हैं। 

बता दें कि कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ सवर्णों के आंदोलन की अगुवाई कर चुके हैं। इस आंदोलन को लेकर वो 11 सितंबर को आगरा आए थे। यहां प्रेसवार्ता से पहले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

हालांकि बाद में निजी मुचलके पर उन्हें रिहा कर दिया गया। इसके बाद वो अमेरिका के लिए रवाना हो गए। इससे सवर्णों को आंदोलन भी शांत हो गया। देवकीनंदन ठाकुर अखंड भारत मिशन के संस्थापक भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed