फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   video of dust blowing in Taj Mahal goes viral

ताजमहल परिसर में ही तोड़े जा रहे नियम, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप, जांच के आदेश

Tue, 10 Dec 2019 12:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
video of dust blowing in Taj Mahal goes viral
ताजमहल परिसर में संरक्षण कार्य के दौरान उड़ती धूल - फोटो : अमर उजाला
जिस ताजमहल को धूल के कणों से बचाने के लिए शहर से लेकर दिल्ली तक के अफसर कवायद कर रहे हैं, उसके परिसर में ही नियमों को तोड़ा जा रहा है। इसका एक वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वीडियो की जांच के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


ताज परिसर में संरक्षण कार्य के दौरान पत्थरों की कटिंग की जा रही है। इससे धूल का गुबार उठ रहा है। धूल के कणों को दूर तक जाने से रोकने के लिए हरे रंग का पर्दा भी नहीं लगाया गया। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने यह वीडियो बना लिया। अब यह वायरल हो गया है। 
विज्ञापन


ताजमहल संरक्षण क्षेत्र में तमाम बड़े निर्माणों पर रोक है। निर्माण कार्य के दौरान धूल का गुबार न उठे, इसके लिए तमाम नियम बनाए गए हैं। निर्माण कार्य के दौरान हरे रंग का पर्दा लगाना होगा, निर्माण स्थल पर लगातार पानी का छिड़काव करना होगा, जिससे कि धूल के कण वातावरण में न उड़ें और ताजमहल को नुकसान न पहुंचे। मगर, ताज परिसर में ही पत्थरों के कण उड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान हरे रंग का पर्दा लगाना अनिवार्य है, जिससे कि पत्थरों की कटिंग से निकलने वाले कण दूर तक न जाएं। वीडियो की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed