फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Video of beating of polytechnic student goes viral

Agra News: पॉलीटेक्निक छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल

Fri, 20 Oct 2023 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 20 Oct 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Video of beating of polytechnic student goes viral
सोरोंजी। पॉलीटेक्निक कॉलेज के सिविल ट्रेड तृतीय वर्ष के छात्र प्रियदर्शन राजपूत से कॉलेज स्टाफ द्वारा गाली गलौज करने व डंडों से मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में स्टाफ के चार पांच लोग छात्र को घसीटते हुए कैम्पस के अंदर ले जाते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो बुधवार का है।
विज्ञापन

घटना के मुताबिक छात्र प्रियदर्शन राजपूत व सिविल ट्रेड द्वितीय वर्ष के छात्र मुरारी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रियदर्शन व मुरारी के बीच हाथापाई हो गई जिसमें मुरारी के सिर में प्रियदर्शन के हाथ में पहना कड़ा लग गया जिससे मुरारी के सिर से खून बहने लगा। मुरारी की शिकायत पर कॉलेज स्टाफ ने पकडकऱ प्रियदर्शन की डंडों से खासी पिटाई कर दी जिससे प्रियदर्शन के गर्दन, सिर, पैर में अंदरूनी चोटें आई हैं। छात्र मुरारी ने प्रियदर्शन के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। जबकि छात्र प्रियदर्शन का कहना है कि उसके साथ कॉलेज के स्टाफ ने गालियां देते हुए मारपीट की।
विज्ञापन




मेरी अनुपस्थिति में दो छात्रों के बीच मारपीट हुई है जिसमें छात्र मुरारी के सिर में चोट लगी है, मारपीट करने वाले छात्र प्रियदर्शन की डांट फटकार की गई- राजन सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलीटेक्निक सोरोंजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed