फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Video made after raping a student, case registered

Agra News: छात्रा के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, मुकदमा दर्ज

Sat, 11 Nov 2023 12:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 11 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Video made after raping a student, case registered
कासगंज। दो वर्ष पूर्व दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने के मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी देने व अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। छात्रा के पिता ने कासगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।पिता के द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक वर्ष 2021 में नवंबर माह में छात्रा को दुष्कर्म का शिकार बनाया गया। बताया गया कि नवंबर माह में छात्रा अपने विद्यालय से वापस लौट रही थी। तभी आरोपी व शातिर अपराधी जाहिद उर्फ जग्गा निवासी बड्डू नगर ने छात्रा को आवाज देकर बुलाया कि उसकी पत्नी के सूट की फिटिंग सही नहीं है। उसे घर ले जाकर सही करा देना। छात्रा जाहिद के कहने पर उसके घर चली गई। इस दौरान छात्रा को जाहिद ने नशीली बर्फी खिलाकर नशे की हालत में दुष्कर्म का शिकार बनाया और मोबाइल से उसकी वीडियो शूट कर ली। वीडियो दिखाकर व छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। चार दिन पूर्व भी पीड़िता के परिजनों ने वीडियो डिलीट करने की गुहार जग्गा से की, लेकिन वह नहीं माना। वह तरह तरह से परिवार के लोगों को शादी करने की बात कहकर झांसा देता रहा व अन्य तरह से फुसलाता रहा। जिससे पुलिस की कार्रवाई न हो। तब छात्रा के पिता भयभीत हो गए तो पिता ने शातिर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।आरोपी जग्गा काफी शातिर किस्म का है। उसके खिलाफ कासगंज हिंसा व अन्य धोखाधड़ी के मामले पहले दर्ज हो चुके हैं। उसके खिलाफ पुलिस की कार्रवाई हुई है। कासगंज हिंसा में आरोप पर उसके घर पर कुर्की की कार्रवाई पुलिस के द्वारा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed