{"_id":"64e5e3a11c139e5b6a0e71df","slug":"video-has-surfaced-before-suicide-woman-with-daughter-in-agra-2023-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या से पहले का VIDEO: दो साल की मासूम संग ट्रेन के आगे कूद गई महिला, बोली- पति और जेठानी ने किया मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या से पहले का VIDEO: दो साल की मासूम संग ट्रेन के आगे कूद गई महिला, बोली- पति और जेठानी ने किया मजबूर
Wed, 23 Aug 2023 04:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 23 Aug 2023 04:17 PM IST
सार
आगरा में महिला के आत्महत्या करने से पहले का वीडियो सामने आया है। इसमें वह कहते दिख रही है कि उसे पति और जेठानी ने मजबूर किया है। महिला दो साल की मासूम संग ट्रेन के आगे कूद गई थी।
विज्ञापन
आत्महत्या से पहले का VIDEO: दो साल की मासूम संग ट्रेन के आगे कूद गई महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी आगरा की रहने वाली एक महिला ने अपनी दो वर्षीय बच्ची के साथ राजस्थान के कोटा में ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के दो दिन बाद विवाहिता का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो महिला के आत्महत्या करने से कुछ ही देर पहले का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
वीडियो में महिला ने अपने पति और जेठानी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। विवाहिता का आगरा में अछनेरा में अंतिम संस्कार किया गया है। विवाहिता के पिता देव सिंह ने बताया है कि वह थाना मलपुरा क्षेत्र के नगला मांकरोल में रहते हैं। उन्होंने अपनी बेटी की शादी फरवरी माह 2020 में थाना अछनेरा के गांव लाल दास के नगला में मुकेश के साथ की थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Chandrayaan-3: मिशन में शामिल है फिरोजाबाद के किसान का बेटा, लांच के बाद से कर रहे चंद्रयान-3 की निगरानी
विज्ञापन
पिता का कहना है कि उन्होंने बेटी की शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से काफी दान दहेज दिया था, परंतु मुकेश बेटी को आए दिन दहेज के लिए परेशान करता था। इसमें कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन पंचायत में वह हर बार परेशान न करने की बात कहता। मेरी बेटी को लगातार परेशान करता गया। इसके चलते दो दिन पहले मेरी बेटी ने आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ेंः- Chandrayaan-3: लैंडिंग देखने को जनता में दिखा गजब का उत्साह, खास से लेकर आमजन तक कर रहे बेसब्री से इंतजार
यह भी पढ़ेंः- Chandrayaan-3: लैंडिंग देखने को जनता में दिखा गजब का उत्साह, खास से लेकर आमजन तक कर रहे बेसब्री से इंतजार
कहा कि मेरी बेटी की सहेली ने मुझे एक वीडियो भी दिया है। इसमें मेरी बेटी ने बताया है कि मुकेश और उसका पूरा परिवार उसे दहेज के लिए परेशान करता है। इसके चलते वह है। अपनी दो साल की बेटी के साथ आत्महत्या कर रही है। इसके लिए मुकेश और उसका पूरा परिवार जिम्मेदार है। उन्होंने पुलिस से भी काफी गुहार लगाई है, परंतु अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।