फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   video goes viral on social media with wrong facts in agra

आगरा: गलत तथ्यों के साथ वायरल किया गया वीडियो, जांच में सामने आया सच, डीएम ने दी नसीहत

Sat, 08 May 2021 02:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 May 2021 02:22 PM IST
सार

जिलाधिकारी ने अपने ट्विटर हैंडल पर जांच रिपोर्ट साझा करते हुए लिखा कि किसी प्रकार की घटना के तथ्य/वीडियो को सोशल मीडिया पर लिखने से पहले दोनों पक्ष की वास्तविकता का जानना जरूरी होता है।  

विज्ञापन
video goes viral on social media with wrong facts in agra
वीडियो से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में अप्रैल के आखिरी सप्ताह में इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग पुलिस के सामने ऑक्सीजन सिलिंडर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। पीपीई किट पहने एक युवक गिड़गिड़ा रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिसकर्मियों पर ऑक्सीजन सिलिंडर छीनने का आरोप लगा था। मजिस्ट्रियल जांच में यह आरोप गलत साबित हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने ऐसे वीडियो वायरल करने वालों को नसीहत दी है। 

विज्ञापन


28 अप्रैल को वायरल हुआ वीडियो उपाध्याय अस्पताल के बाहर का है। वीडियो वायरल होने के बाद एडीजी राजीव कृष्ण ने जांच के निर्देश दिए थे। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद इसकी जांच कर रहे हैं। इधर, जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने भी इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने अपने ट्विटर हैंडल पर जांच रिपोर्ट साझा की। जिसके अनुसार यह वीडियो गलत तथ्यों के साथ प्रसारित किया गया था।
विज्ञापन


26 अप्रैल की रात का है वीडियो 
जांच रिपोर्ट के अनुसार उपाध्याय अस्पताल के बाहर पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता युवक अंश गोयल है। उपाध्याय अस्पताल में अंश की मां ऊषा गोयल भर्ती थीं। 26 अप्रैल की रात उनका ऑक्सीजन स्तर घट रहा था। अंश ने एंबुलेंस चालक की मदद से ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था कर ली, लेकिन रेगुलेटर नहीं मिला। इसके लिए वह वहां खड़े पुलिसकर्मियों से व्यवस्था कराने के लिए कह रहा था। इसी दौरान उसके पास दो युवक खाली सिलिंडर भरवाने के लिए ले जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि अंश गोयल और उनके भाई अनमोल ने कहा है कि उनसे किसी ने सिलिंडर नहीं छीना और न ही पुलिसकर्मी वीआईपी के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर ले जा रहे थे। उपाध्याय अस्पताल के संचालक डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि अस्पताल में ऊषा गोयल को ऑक्सीजन व अन्य उपचार मुहैया कराया गया था, लेकिन अधिक गंभीर हालत होने के कारण उनकी जान नहीं बच सकी। 

जांच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वायरल वीडियो के साथ प्रसारित सूचना पूरी तरह से गलत है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर जांच रिपोर्ट साझा करते हुए लिखा है कि किसी प्रकार की घटना के तथ्य/वीडियो को सोशल मीडिया पर लिखने से पहले दोनों पक्ष की वास्तविकता का जानना जरूरी होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed