{"_id":"667493e25d2d500dde038433","slug":"video-conference-with-officials-will-be-possible-easily-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-119392-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आसानी से हो सकेगी अधिकारियों से वीडियो कान्फ्रेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आसानी से हो सकेगी अधिकारियों से वीडियो कान्फ्रेंस
Fri, 21 Jun 2024 02:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 21 Jun 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार को एनआईसी के नए हॉल का उद्घाटन हो गया। नए भवन का उद्घाटन जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह और मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने फीता काटकर किया। इस दौरान हवन भी हुआ। डीएम ने कहा कि अब अधिकारियों से वीडियो कान्फ्रेंस आसानी से हो सकेगी।
एनआईसी के नए हॉल का निर्माण क्रिटिकल गैप्स योजना के अंतर्गत 19.68 लाख की लागत से किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि नवीन वीडियो कान्फ्रेंस रूम अत्याधुनिक साउंड सिस्टम, स्क्रीन से लैस है। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के लिए आवश्यक सभी तरह के उपकरण लगाए गए हैं। नवीन हॉल में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से शासन के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, जनपद स्तरीय अधिकारियों से सीधे संवाद स्थापित हो सकेगा। समय की बचत होगी। उन्होंने एनआईसी हॉल का उद्घाटन के उपरांत वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों से वार्ता भी की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक नवीन श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर गोपाल शर्मा, उपायुक्त मनरेगा पीसी राम, परियोजना निदेशक डीआरडीए सत्येन्द्र कुमार, जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार, अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विष्णु पाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मयंक शर्मा आदि मौजूद रहे।