फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Victim reached court over police inaction, order to register case

Agra News: पुलिस की निष्क्रियता पर पीड़ित पहुंचा कोर्ट, केस दर्ज करने का आदेश

Wed, 04 Jun 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 04 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Victim reached court over police inaction, order to register case
मैनपुरी। कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम चंदाई निवासी शीलेंद्र सिंह को चेन स्नेचिंग और मारपीट के मामले में पुलिस की निष्क्रियता झेलनी पड़ी। थाना शहर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज न करने पर शीलेंद्र सिंह ने अब सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की। कोर्ट ने केस दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। शीलेंद्र सिंह के अनुसार 2 अगस्त 2024 की रात लगभग 10 बजे ओम भंडार वाली गली से चप्पल खरीदकर वापस आ रहे थे। पंजाबी कॉलोनी के सामने स्टेशन रोड पर, एक बाइक पर आए दो लोगों ने उन्हें रोका और गले में पड़ी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में पता चला कि बाइक महेंद्र प्रताप सिंह की थी, और उसके साथ राहुल यादव उर्फ दीपू भी शामिल था। बाद में इस मामले में हुई पंचायत में आरोपियों ने 80 हजार रुपये देने की बात स्वीकार की, लेकिन फिर वादे से मुकर गए। पैसे मांगने पर मारपीट कर दी। शहर कोतवाली में तहरीर दी। मगर, पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed