फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   victim of harassment in in laws house made video viral and urged CM Yogi to take action

न्याय की गुहार: युवती बोली- सास ने बेटा पैदा करने का बनाया दबाव, खिलाती थी ऐसा लड्डू, फिर जेठ करता था दुष्कर्म

Wed, 12 Jan 2022 09:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 12 Jan 2022 09:01 PM IST
सार

पीड़िता का आरोप है कि चार जनवरी को शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर मुख्यमंत्री से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
victim of harassment in in laws house made video viral and urged CM Yogi to take action
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ससुराल में उत्पीड़न का शिकार हुई युवती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगा रही है। घटना थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की है। युवती का आरोप है कि ससुराल में उसका उत्पीड़न किया गया। कार की मांग की गई। बेटा पैदा करने के लिए सास ने दबाव बनाया। इसके बाद जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पांच महीने पहले मार-पीटकर घर से निकाल दिया। उसने थाना पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर वीडियो वायरल कर मुख्यमंत्री से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी नवंबर 2020 को शमसाबाद निवासी युवक से हुई थी। पीड़िता के मुताबिक, शादी में 22 लाख रुपये खर्च हुए थे। इसके बाद भी पति और ससुराल के लोग खुश नहीं थे। आए दिन ताने मारते थे। कार की मांग करते थे। इस पर उसने ससुराल के लोगों से यही कहा कि पिता ने कर्ज लेकर शादी की है। अब कार कहां से देंगे। इस बात पर पति सहित अन्य लोग मारपीट करने लगे। उसे कमरे में बंद करके भूखा प्यासा भी रखते थे।
विज्ञापन

 

नशीला पदार्थ मिलाकर लड्डू खिलाती थी

सास उस पर बेटा पैदा करने का दबाव बनाती थी। इसके लिए नशीला पदार्थ मिलाकर लड्डू खिलाती थी। जिससे वह अर्द्ध बेहोशी की हालत में हो जाती थी। फिर जेठ उसके साथ दुष्कर्म करता था। यह हरकत उसने कई बार की। इसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते थे। जेठ और ससुर के पास रिवाल्वर है। वह भी धमकाते थे।


 

22 अगस्त 2021 को सुबह आरोपियों ने घर से बाहर निकाल दिया। वह किसी तरह अपने घर आई। चार जनवरी को एसएसपी ऑफिस में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। इस पर शमसाबाद पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए। थानाध्यक्ष शमसाबाद राजीव कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। युवती को बयान के लिए बुलाया गया है। घटना पांच महीने पुरानी है। सभी साक्ष्य जुटाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed