{"_id":"622e2c3a72d04c5f0c5b5e7a","slug":"victim-of-fraud-of-rs-1-32-lakh-in-the-desire-to-buy-a-car-mainpuri-news-agr527080831","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक युवक हुआ 1.32 लाख रुपये ठगी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक युवक हुआ 1.32 लाख रुपये ठगी का शिकार
विज्ञापन
मैनपुरी। कार खरीदने की चाहत में युवक ने एक व्यक्ति के खाते में 1.32 लाख रुपये डाल दिए। बाद में पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया है। शिवसिंहपुर निवासी युवक ने ऑनलाइन शिकायत कर रुपये वापस कराए जाने की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवसिंहपुर निवासी दुर्विजय सिंह कार खरीदना चाहता था। कुछ दिन पूर्व फेसबुक पर एक व्यक्ति से बातचीत हुई तो उसने बताया कि वह कार बेचना चाहता है। इसके बाद दुर्विजय ने फेसबुक पर दिए गए नंबर पर कॉल कर संपर्क किया। व्हाट्सएप पर व्यक्ति द्वारा कार के भी फोटो डाले गए। कार पसंद आने पर सौदा 1.70 लाख रुपये में तय हो गया। नौ मार्च को दुर्विजय नेे बताए गए अकाउंट में 1.32 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
इसके बाद व्यक्ति से कार देने की बात कही तो उसने पूरे रुपये खाते में डालने के लिए कहा, तब दुर्विजय ने कहा कि कार लेने के समय वह पूरा हिसाब कर देगा तो ठग ने फोन बंद कर लिया, ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए रुपये दिलाने की मांग की है।