फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   victim minor girl death after accused burnt her in mainpuri

Mainpuri: पेट्रोल डालकर जलाई गई दुष्कर्म पीड़िता की मौत, गर्भवती होने पर आरोपी ने किया था आग के हवाले

Sun, 16 Oct 2022 04:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Oct 2022 04:56 PM IST
सार

मैनपुरी की नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसका उपचार सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। दुष्कर्म के आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसे जलाया था। 

विज्ञापन
victim minor girl death after accused burnt her in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मैनपुरी में दुष्कर्म पीड़िता की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके गर्भवती होने की जानकारी होने पर आरोपी और उसके परिजनों ने पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया था। पीड़िता का इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा था। शनिवार रात पीड़िता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले को अब हत्या की धाराओं में तरमीम कर तीसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना कुरावली क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी के साथ करीब तीन माह पूर्व आरोपी अभिषेक सिंह ने दुष्कर्म किया था। जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया था। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई थी। छह अक्तूबर को किशोरी के पेट में अचानक दर्द होने के बाद जब परिजनों ने जांच कराई तो उसके गर्भवती होने की जानकारी हुई थी। 

विज्ञापन

आरोपी, उसकी मां-बहन ने लगाई थी आग 

आरोप है कि देर रात ही आरोपी अभिषेक उसकी मां मीरा देवी पीड़िता को अपने घर ले गई थी। वहां अभिषेक, मीरा देवी और आरोपी की नाबालिग बहन ने किशोरी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। पीड़िता का इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा था। शनिवार की देर रात इलाज के दौरान पीड़िता ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी और उसकी मां हो चुकी है गिरफ्तार 

इसकी जानकारी होने के बाद थाना पुलिस ने जानलेवा हमला की धारा को हत्या की धारा में तरमीम कर लिया है। थाना कुरावली पुलिस उक्त मामले में मुख्य आरोपी अभिषेक व उसकी मां को पहले ही जेल भेज चुकी है। एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि मामले में पुलिस आरोपी मां-बेटा को जेल भेज चुकी है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है, जल्द ही गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।


संबंधित खबर- Mainpuri: दुष्कर्म के बाद पीड़िता हुई गर्भवती, आरोपी को पता चला, तो मां के संग मिलकर रची खौफनाक साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed