फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   victim became pregnant after the rape dreadful conspiracy hatched

Mainpuri: दुष्कर्म के बाद पीड़िता हुई गर्भवती, आरोपी को पता चला, तो मां के संग मिलकर रची खौफनाक साजिश

Sun, 09 Oct 2022 08:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 09 Oct 2022 08:24 AM IST
सार

पीड़िता के घरवालों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही  है। किशोरी को उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
victim became pregnant after the rape dreadful conspiracy hatched
rape demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। जब पता चला कि वह गर्भवती हो गई है तो आरोपी ने अपनी मां और बहन के साथ मिलकर पीड़िता पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। गंभीर हालत में किशोरी को मेडिकल कॉलेज सैफई भर्ती कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यहां का है मामला 

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ करीब तीन माह पूर्व आरोपी ने दुष्कर्म किया था। उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उक्त घटना के बाद बृहस्पतिवार को अचानक किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो उसकी मां ने डॉक्टर से जांच कराई, पता चला कि किशोरी गर्भवती है। जानकारी होते ही मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। इस बारे में जब आरोपी की मां मीरा देवी को बताया गया तो वह पीड़िता को अपने घर ले गई। 
विज्ञापन

शादी के बहाने ले गई थी घर 

उसने कहा कि वह अपने बेटे के साथ उसकी शादी कर लेगी। देर रात आरोपी अभिषेक ने मां मीरा देवी और बहन नीतू के साथ मिलकर किशोरी को जलाकर मारने की कोशिश की। इस दौरान किशोरी गंभीर रूप से जल गई। जानकारी होने के बाद परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed