फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   victim girl filed FIR against a man after complaining to the police commissioner of Agra

Agra: पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद प्रयागराज की पीड़िता का मुकदमा दर्ज, युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Sat, 03 Dec 2022 01:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Dec 2022 01:02 PM IST
सार

 पुलिस कमिश्नर से बुधवार को प्रयागराज की युवती ने न्याय की गुहार लगाई थी। इसके बाद उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 
 

विज्ञापन
victim girl filed FIR against a man after complaining to the police commissioner of Agra
पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से की थी शिकायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के पुलिस कमिश्नर डॉ प्रीतिंदर सिंह से शिकायत करने वाली पहली पीड़िता का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसने एक युवक पर शादी का वादा कर दुष्कर्म व शोषण के आरोप लगाए थे। उधर, आरोपी युवक ने पीड़ित युवती के खिलाफ रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया था। पुलिस भी युवती पर कार्रवाई का दबाव बना रही थी। 

विज्ञापन


प्रयागराज की रहने वाली युवती बुधवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय आई थी। उसने पुलिस कमिश्नर को बताया था कि नौ साल पहले उसकी मुलाकात सैंया के गांव गढ़सान निवासी राजेंद्र प्रसाद यादव से हुई थी। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए उसके जिले में आया था। दोनों सोशल मीडिया के माध्यम से चैटिंग करने लगे। बाद में राजेंद्र ने युवती को अपने परिजनों से मिलवाया। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- Agra: 'साहब, थाने में नहीं हो रही सुनवाई', पुलिस कमिश्नर से मिली दुष्कर्म पीड़िता, लगाई कार्रवाई की गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने उससे शादी करने की बात कही। इस दौरान शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी कहता। आरोप है कि राजेंद्र ने 19 नवंबर 2021 को अपने भाई की शादी में युवती को बुलाया। कमला नगर क्षेत्र के एक होटल में ले गया। कोल्ड ड्रिंक में बेहोशी की दवा मिलाकर पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में शादी की कहने पर टालमटोल करने लगा।

नौकरी लगने के बाद बदली नीयत 

युवती ने बताया कि बाद में राजेंद्र की नौकरी लग गई। इस कारण परिवार के लोगों की नीयत बदल गई।  30 लाख रुपये की मांग करने लगे। कहा कि दूसरी जगह से रिश्ता आ रहा है। शादी से इनकार कर दिया। विरोध पर कोर्ट के आदेश से युवती के खिलाफ ही 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज करा दिया। 

पीड़िता की शिकायत के बाद कमिश्नर डॉ प्रीतिंदर सिंह ने जांच के आदेश दिए। शुक्रवार को पीड़िता ने थाना कमला नगर में तहरीर दी। इसके बाद दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। कमिश्नर ने पूरे मुकदमे की जांच कराई। इसमें थाना पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई हुई। इसकी रिपोर्ट मांगी है। अगर फर्जी आरोप लगाकर मुकदमा लिखा गया होगा तो पहन रिपोर्ट लगेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed