फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   victim family complaint in police station but police no action was taken in agra

आगरा गोलीकांड: पांच दिन पहले की थी थाने में शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई, आरोपी ने युवती को मार दी गोली

Sat, 02 Apr 2022 12:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Apr 2022 12:03 AM IST
सार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में जिस युवक ने युवती को गोली मारी, उसके खिलाफ पीड़ित परिवार ने पांच दिन पहले थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस उस वक्त आरोपी पर कार्रवाई करती तो यह घटना नहीं होती। 

विज्ञापन
victim family complaint in police station but police no action was taken in agra
आरोपी युवक देव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद के तालौरी गांव का देव उर्फ नेहरू उर्फ बिट्टू गुर्जर एक महीने से युवती और उसके परिवार को परेशान कर रहा था। फोन पर धमका रहा था। इसकी शिकायत पीड़िता ने थाने जाकर की थी। मां का कहना है कि पुलिस ने कह दिया था कि अब घर के पास दिखे तो फोन कर देना। पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले जाएगी। उनका मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। 

विज्ञापन

अगर पुलिस कार्रवाई करती तो घटना नहीं होती 

मां ने बताया कि देव अक्सर बेटी को धमकाता था। एक महीने से फोन कर रहा था। इसकी रिकॉर्डिंग भी उनके पास है। उनकी घर के बाहर एक दुकान है। देव अपने दोस्तों को घर के बाहर भेजता था। उनसे दिखवाता था कि बेटी कहां पर है, इस पर युवकों की मोबाइल से वीडियो भी बनाई थी। उसकी हरकत बढ़ने पर बेटी रविवार थाने गई थी। शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ, जिससे उसने बड़ी घटना कर दी। अब वह कार्रवाई चाहते हैं।

विज्ञापन


उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने थाने पर मौखिक शिकायत की थी। इस पर पुलिस घर भी दो बार गई। मगर, आरोपी नहीं मिला था। पुलिसकर्मी अपना मोबाइल नंबर देकर आए थे। पीड़ित को थाने में लिखित शिकायत करने के लिए बोला था। मगर, वो नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद का रंगबाज है देव

पुलिस को परिजनों ने बताया कि आरोपी देव फतेहाबाद का रंगबाज है। एक बार वह युवती से मिलने आया था। तब मोहल्ले के लोगों से विवाद हो गया था। उसने मारपीट कर दी थी। हवाई फायर करके दहशत फैला दी थी। उसके खिलाफ किसी ने शिकायत नहीं की। इस वजह से ही उसके हौसले बढ़ गए। वह कोई काम काज भी नहीं करता है। पुलिस आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज मुकदमे की जानकारी कर रही है।

यह हो चुकी हैं घटनाएं

- तीन साल पहले कालिंदी विहार में युवती पर एकतरफा प्यार में एक युवक ने तेजाब फेंक दिया था। इसमें युवती झुलस गई थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा था।
- सवा साल पहले ताजगंज क्षेत्र में एकतरफा प्यार में सिरफिरा युवक छुरा लेकर युवती की गर्दन काटने पहुंच गया था। युवती उससे भिड़ गई थी। उसके सिर पर प्रहार किए थे। लोगों के आने पर युवक भागा था।
- वर्ष 2013 में एक युवक ने महिला को घर में घुसकर गोली मारी थी। बाद में खुद को गोली मारकर जान दे दी थी।

प्रत्यक्षदर्शी बोला, बदमाश समझकर घर में कैद हो गए लोग

मोहल्ले के रहने वाले प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर घर से बाहर आ गया। तब देखा कि एक युवक निर्माणाधीन मकान से कूद रहा है। उसके पीछे लोग दौड़ते हैं। मगर, वह फिर से फायरिंग करने लगता है। इससे लोग दहशत में आ गए। वह घरों में घुस गए। लोगों को लग रहा था कि बदमाश आ गए हैं। उनकी संख्या कई और होने की आशंका थी। बाद में पुलिस आई। तब उन्हें घटना का पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed