{"_id":"5e4166158ebc3ee60d66c675","slug":"victim-family-alleges-harrassment-sit-in-navodaya-girl-death-case-of-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवोदय छात्रा की मौत का मामलाः परिजनों ने एसआईटी पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय छात्रा की मौत का मामलाः परिजनों ने एसआईटी पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
Tue, 11 Feb 2020 04:29 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 11 Feb 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
छात्रा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के नवोदय छात्रा की मौत के मामले में जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) पर मृतका के रिश्तेदारों और परिचितों को बेवजह परेशान करने का आरोप लगा है। इस संबंध में छात्रा के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है।
इसमें कहा है कि जांच टीम किसी प्रभावशाली व्यक्ति को बचाने का प्रयास कर रही है। लगातार रिश्तेदार, परिचितों के डीएनए व अन्य टेस्ट कराकर परेशान किया जा रहा है। तथ्यपरक जांच कराने के साथ ही जल्द खुलासा कराए जाने की मांग भी की गई है।
भोगांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की एक छात्रा के कथित हत्या और दुष्कर्म मामले में करीब पांच महीने से अधिक का समय बीत चुका है। पुलिस, एसटीएफ और अब दो माह से अधिक समय जांच कर चुकी एसआईटी भी खुलासा नहीं कर पा रही है।

रिश्तेदारों का धमका रही एसआईटी
मृतका के पिता ने अब मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर कहा कि इतना समय होने को है लेकिन खुलासा होता नजर नहीं आ रहा है। वहीं एसआईटी लगातार जांच के नाम पर रिश्तेदार, परिचित व सहयोगियों को धमकाने में लगी है।
कभी पॉलीग्राफी तो कभी डीएनए जांच के नाम पर परेशान कर रहे हैं। इस वजह से वो सभी लोग भयभीत हैं। जांच टीम को निर्देशित किया जाए कि जिन तथ्यों को वो नजरंदाज कर जांच कर रहे हैं। उन पर गंभीरता से जांच की जाए।
प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि शायद घटना में कोई प्रभावशाली व्यक्ति भी शामिल है, जिसे बचाने के लिए जांच टीमें लगातार प्रयास कर रहीं हैं। मुख्यमंत्री से सही जांच कर खुलासा किए जाने की मांग की गई है।
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने कहा कि एसआईटी मामले की जांच कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। परिजनों को जांच में सहयोग करना चाहिए।