फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Victim and witnesses turn hostile, gang rape accused acquitted

Agra News: मुकर गए पीड़िता और गवाह, सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी बरी

Sun, 16 Nov 2025 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 16 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Victim and witnesses turn hostile, gang rape accused acquitted
आगरा। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो और दलित उत्पीड़न के मुकदमे में सुनवाई के दौरान अदालत में पीड़िता और उसकी मां पूर्व में दी गई गवाही से मुकर गईं। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट सोनिका चौधरी ने ठोस साक्ष्य के अभाव में थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के सैनिक नगर निवासी तरुण, गांव मघटई निवासी होटल मैनेजर गजेंद्र उर्फ अभिषेक को बरी करने के आदेश दे दिए। गवाही से मुकरने पर वादिनी और मां के खिलाफ धारा -22 के तहत विधिक कार्यवाही करने के आदेश दिए।
विज्ञापन



थाना जगदीशपुरा में दर्ज केस के अनुसार किशोरी की मां ने 8 जनवरी 2020 तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि 3 महीने पहले थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के सैनिक नगर निवासी आरोपी तरुण चौहान उनकी 14 वर्षीय पुत्री को बहलाकर बिचपुरी स्थित एक होटल में ले गया। वहां पुत्री के साथ आरोपी तरुण और होटल मैनेजर गजेंद्र उर्फ अभिषेक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद पुत्री को ब्लैकमेल करने लगे।इस पर शिकायत की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो और दलित उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज किया। पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद बयान के लिए मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया था। पुलिस एवं डॉक्टर के समक्ष दिए बयान में आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म की पुष्टि की थी। अदालत में दिये बयान में पीड़िता ने कहा घटना वाले दिन वह साइकिल से रेस्टोरेंट में खाना खाने गई थी। रास्ते में साइकिल से गिरने की वजह से प्राइवेट पार्ट पर चोट लग गई थी। वह तरुण और गजेंद्र उर्फ अभिषेक को नहीं जानती और उन्होंने उसके साथ कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed