{"_id":"6308a63bcb2197070d15eec0","slug":"vicious-thug-cheat-with-sadhu-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: साधु को ठग ले गए टप्पेबाज, इस तरह दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: साधु को ठग ले गए टप्पेबाज, इस तरह दिया वारदात को अंजाम
Fri, 26 Aug 2022 04:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 26 Aug 2022 04:23 PM IST
सार
जिला अस्पताल में टप्पेबाजों ने साधु को भी नहीं छोड़ा। बुजुर्ग साधु को कहा कि उसके कुर्ते पर गंदगी लगी है। साधु कुर्ता उतारकर धोने में लग गया, इतने में टप्पेबाज उनकी बनियान लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित साधु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में किशनी क्षेत्र के रहने वाले एक साधु शुक्रवार को स्मार्ट कार्ड में संसोधन के लिए शहर आए थे। जिला अस्पताल में टप्पेबाजों ने उनसे कुर्ता पर गंदगी लगी होने की बात कही। साधु नल पर सफाई करने लगा, इस दौरान टप्पेबाज साधु की बनियान लेकर भाग गए। बनियान में साधु के चार हजार रुपये रखे हुए थे। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना किशनी क्षेत्र के गांव नगला बील निवासी महेश नाथ ने स्मार्ट कार्ड बनवाया है। शुक्रवार को वे इसमें संसोधन के लिए जिला अस्पताल अधिकारी से मिलने आए थे। दोपहर के समय दो युवकों ने उनसे कहा कि कुर्ते पर कुछ गंदगी लगी हुई है। इसके बाद साधु परिसर में लगे हैडपंप के पास कुर्ता उतार कर धोने लगे, तभी एक युवक ने कहा कि बनियान पर गंदगी लगी है।
साधु ने बनियान को उतार कर रख लिया, जब तक साधु कुर्ता धो रहा था, इस बीच दोनों टप्पेबाज उनकी बनियान उठाकर वहां से गायब हो गए। जानकारी होने के बाद साधु परेशान होकर इधर-उधर टप्पेबाजों की तलाश करने लगा। जब कोई नहीं मिला तो कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि बनियान की जेब में चार हजार की नकदी व कुछ अन्य कागज रखे थे। तहरीर मिलने के बाद पुलिस परिसर में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है।