{"_id":"63da7c49accfd033b0111e6a","slug":"vicious-tempo-driver-arrested-for-changing-branded-shoes-from-local-while-transporting-in-agra-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: शातिर टेंपो चालक गिरफ्तार, ट्रांसपोर्टिंग के दौरान लोकल से बदल लेता था ब्रांडेड जूते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: शातिर टेंपो चालक गिरफ्तार, ट्रांसपोर्टिंग के दौरान लोकल से बदल लेता था ब्रांडेड जूते
Wed, 01 Feb 2023 08:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:21 PM IST
सार
आगरा में पुलिस ने दो वर्षों से फरार टेंपो चालक को गिरफ्तार किया है। इस पर ट्रांंसपोर्टिंग के दौरान ब्रांडेड जूतों का माल बदल लेने का आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एमएम गेट थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो साल से फरार टेंपो चालक को गिरफ्तार किया है। वह टेंपो से जूता फर्म का माल लेकर जाता था। रास्ते में माल बदल देता था। उसके तीन साथी पूर्व में जेल जा चुके हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने वाली थी। इसके लिए नोटिस भी चिपका दिया गया था।
विज्ञापन
मोती कटरा स्थित वाराणसी ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के रोहित कत्याल ने एमएम गेट थाना में शिकायत की थी। कंपनी का हेड ऑफिस शाहदरा और फ्रीगंज में है। वह माल बुक करके माल हेड ऑफिस भेजते हैं। 21 अक्तूबर 2020 को टेंपो चालक अलीसेन विभिन्न व्यापारियों के 23 कार्टन फुटवियर को शाहदरा लेकर गया था। वह माल लेकर नहीं पहुंचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसी तरह संतोष रोडवेज ट्रांसपोर्ट के बुकिंग एजेंट अनिल अरोड़ा ने शिकायत की।
विज्ञापन
उन्होंने व्यापारियों का माल टेंपो चालक ज्ञानी उर्फ रमजानी के टेंपो से जीवनी मंडी स्थित जाटनी का बाग भेजा था। मगर, चालक ने रास्ते में सामान बदल दिया। बाद में वो मिला नहीं। इस मामले में पुलिस ने अलीसेन, असलम उर्फ कंजा और असलम उर्फ इस्लाम को जेल भेजा था। मामले में ज्ञानी उर्फ रमजानी फरार था। उसके खिलाफ कुर्की के पहले की कार्रवाई की गई थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह टेंपो चलाता था। इस दौरान सामान बदल देता था।
विज्ञापन