फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vice President Jagdeep Dhankhar and Chief Minister yogi will participate in Ahilyabai Holkar Jayanti celebrati

UP: आज आगरा में उप राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री...अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह में होंगे शामिल

Sun, 01 Jun 2025 08:49 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 01 Jun 2025 08:49 AM IST
सार

आगरा के  जीआईसी मैदान पर आयोजित हो रहे अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह में उप राष्ट्रपति, हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चाैबंद की गई है।

विज्ञापन
Vice President Jagdeep Dhankhar and Chief Minister yogi will participate in Ahilyabai Holkar Jayanti celebrati
उपराष्ट्रपति और सीएम होंगे कार्यक्रम में शामिल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, उनकी पत्नी सुधेश धनखड़, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा में रहेंगे। सभी जीआईसी मैदान में आयोजित हो रहे अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन


उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी दिल्ली से विशेष विमान से 12:55 बजे दिल्ली से उड़ान भरेंगे। 1:40 बजे खेरिया स्थित वायु सेना हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। यहां से दोपहर 2 बजे जीआईसी मैदान के लिए प्रस्थान करेंगे। अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दोपहर 3:20 बजे तक रहेंगे। शाम 4 बजे दिल्ली के लिए विमान से प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन


उप राष्ट्रपति के साथ महाराष्ट्र विधान परिषद के चेयरमैन प्रो. राम शिंदे भी मौजूद रहेंगे। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय दोपहर 1:30 बजे खेरिया सिविल एन्क्लेव पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से दोपहर 2 बजे जीआईसी मैदान पहुंचेंगे। शाम 4:30 बजे विमान से वापस दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

उप राष्ट्रपति और राज्यपाल के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 1 बजे आगरा आएंगे। 1:10 से 1:40 बजे तक जनप्रतिनिधियों से एयरपोर्ट पर चर्चा करेंगे। 1:40 बजे उप राष्ट्रपति का विमान उतरेगा। स्वागत के बाद मुख्यमंत्री जीआईसी मैदान के लिए प्रस्थान करेंगे। 

समारोह खत्म होने के बाद उपराष्ट्रपति को विदा करने सीएम फिर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पुलिस-प्रशासन शनिवार को तैयारियों में जुटा रहा। एयरपोर्ट से जीआई मैदान, पंचकुइयां तक सभी मार्गों की सफाई से लेकर यातायात व्यवस्था, मरम्मत व अन्य कार्य देर रात तक चलते रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed