फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vhp provincial conference held in agra

प्रांतीय अभ्यास वर्ग में बोले राघवल्लु, लव जेहाद और धर्मांतरण हिंदू धर्म के लिए खतरा

Fri, 02 Feb 2018 10:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाह (आगरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाह (आगरा) Updated Fri, 02 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
vhp provincial conference held in agra
कार्यक्रम में मौजूद अतिथि - फोटो : अमर उजाला
विहिप के अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री राघवल्लु ने लव जेहाद और धर्मांतरण को हिंदू धर्म के लिए खतरा बताया है। वह शुक्रवार से बटेश्वर में शुरू हुए विहिप के प्रांतीय अभ्यास वर्ग को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


कहा कि देश के 6 लाख गांवों में से 1.10 लाख गांवों में लव जेहाद और धर्मांतरण पर पूरी तरह से अंकुश लग गया है। अभ्यास वर्ग में देश के पांच लाख गांवों में लव जेहाद और धर्मांतरण रोकने पर मंथन किया गया है। 
विज्ञापन


विहिप के संयुक्त महामंत्री ने कहा कि वेलेन्टाइन डे की आड़ में हिंदू लड़कियों को फंसाया जा रहा है। धर्मांतरण के नाम पर हिंदुस्तानी लड़कियों को अगवा कर पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल में 75 फीसदी आबादी हिंदू थी और अब 25 फीसदी रह गई है। उन्होंने कहा कि छुआछूत, धर्मनिष्ठा की कमी, आर्थिक कमजोरी, अज्ञानता, अस्वस्थता, असमानता को हथियार बनाकर मुस्लिम धर्मांतरण में कामयाब हुए हैं। 

सेवाभाव से धर्मांतरण और लव जेहाद को रोका जायेगा। संगठन के विस्तार के जरिये इन ताकतों के मंसूबे को विफल किया जायेगा। क्षेत्रीय संगठन मंत्री ईश्वरी प्रसाद ने बताया कि प्रांतीय अभ्यास वर्ग में 22 जिलों के विहिप और बजरंग दल के जिला स्तर के पदाधिकारी शिरकत कर रहे हैं। 

राम मंदिर के लिए माहौल बनाने के लिए 18 से 31 मार्च तक हर गांव में विहिप और बजरंग दल राम महोत्सव मनाएंगे। विहिप के प्रांतीय संयुक्त मंत्री राघवल्लु ने अमर उजाला से हुई बातचीत में बताया कि 25 मार्च को राम नवमी पर हर मंदिर में उत्सव  मनेगा। 

31 मार्च को हनुमान जयंती पर रैली निकाली जाएगी। बलात्कार और ऋषि मुनियों पर हुए अत्याचार को लेकर हिन्दू समाज को जागरूक किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed