{"_id":"6634e7fa883c46253e0da801","slug":"vhp-programs-were-discussed-in-the-meeting-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-116880-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बैठक में विहिप के कार्यक्रमों पर चर्चा हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बैठक में विहिप के कार्यक्रमों पर चर्चा हुई
Fri, 03 May 2024 07:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 03 May 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैठक में विहिप के कार्यक्रमों पर चर्चा हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। विश्व हिंदू परिषद जिला कार्यकारिणी की राधारमण रोड पर शुक्रवार को रामगोपाल गुप्ता के आवास पर बैठक हुई। जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ पांडेय ने विश्व हिंदू परिषद के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की।
उन्होंने बताया कि 24 मई से 30 मई तक बजरंग दल का प्रशिक्षण वर्ग फतेहपुर सीकरी में होगा। जिले के बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे। मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की बहनों का 1 जून से 5 जून तक प्रशिक्षण वर्ग बरेली में होगा। प्रशिक्षण वर्ग में जिले की मातृ शक्ति शामिल होगी। विश्व हिंदू परिषद का प्रशिक्षण वर्ग 10 जून से 20 जून तक नैनीताल उत्तराखंड में होगा। जिले के 20 पदाधिकारी प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी लोकसभा चुनाव में बढ़ चढ़कर राष्ट्र हित में योगदान करके मतदान करें। जिला मंत्री कमलेंद्र चौहान, अपूर्वा दलेला, मंजू दलेला, मंजू चौहान, अरुण मिश्रा, डॉक्टर सत्यप्रकाश, अवधेश दुबे, रामपाल चौहान, स्वदेश महाराज, अजय मिश्रा, अजय पांडेय मौजूद रहे।