फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Veterinary center locked for three years

Agra News: तीन साल से पशु चिकित्सा केंद्र पर लटका ताला

Fri, 02 Oct 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 02 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Veterinary center locked for three years
फोटो 2 इरादतनगरतीन साल से पशु चिकित्सा केंद्र पर लटका ताला, झोलाछापों के भरोसे पशुधन का इलाज - फोटो : Samvad
इरादतनगर। कस्बे में पशुओं के इलाज के लिए बनाया गया पशु चिकित्सा केंद्र पिछले करीब तीन वर्षों से बंद पड़ा है। पशु चिकित्सक की तैनाती नहीं होने के कारण पशुपालकों को अपने बीमार पशुओं का इलाज निजी और झोलाछाप चिकित्सकों से कराने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इरादतनगर में करीब दस वर्ष पहले पशु चिकित्सा केंद्र का भवन बनकर तैयार हुआ था। शुरुआत में यहां नियमित पशु चिकित्सक की तैनाती भी की गई थी, लेकिन कुछ समय बाद चिकित्सक की ड्यूटी सैंया में लगा दी गई। इसके बाद इरादतनगर केंद्र पर नियमित चिकित्सक की तैनाती नहीं हो सकी और करीब तीन साल से केंद्र बंद पड़ा है। पशु चिकित्सक सैंया डॉ. अंकित वर्मा ने बताया कि स्टाफ की कमी के चलते इरादतनगर पशु चिकित्सा केंद्र में चिकित्सक का पद रिक्त है। तैनाती होने के बाद केंद्र पर नियमित रूप से पशु चिकित्सा सेवाएं शुरू करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed