फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Veteran journalist and English teacher Dr. Neville Smith passes away.

Agra News: वयोवृद्ध पत्रकार एवं अंग्रेजी शिक्षक डॉ. नेविल स्मिथ का निधन

Thu, 25 Jun 2026 02:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Veteran journalist and English teacher Dr. Neville Smith passes away.
डॉ. नेविल स्मिथ
आगरा। आगरा के जाने-माने पत्रकार और आरबीएस कॉलेज के अंग्रेजी विषय के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. नेविल स्मिथ (86) का बुधवार को देहरादून के मैक्स अस्पताल में देहांत हो गया। उन्हें 14 जून को हार्ट अटैक पड़ने पर सहारनपुर से परिजन देहरादून लेकर गए थे। उनकी मृत्यु से पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

मूलरूप से घटिया आजम खां क्षेत्र के रहने वाले नेविल स्मिथ के पिता स्वर्गीय थॉमस स्मिथ विख्यात पत्रकार थे। नेविल पत्रकारिता में पांच दशक तक पीटीआई और द स्टेट्समैन जैसे समाचार पत्र से जुड़े रहे। उन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता से जुड़ी कई पुस्तकों का लेखन किया और शहर की अंग्रेजी पत्रकारिता के प्रमुख स्तंभ के रूप में जाने जाते रहे। अपने ज्ञान, ईमानदार छवि और सशक्त लेखन के लिए डॉक्टर स्मिथ हमेशा जाने गए। डॉक्टर स्मिथ का एक घर आवास विकास कालोनी क्षेत्र में है। उनके छोटे भाई इवान स्मिथ ने बताया कि बड़े भाई नेविल स्मिथ काफी समय से सहारनपुर में चिकित्सक बेटी अभिलाषा के साथ मेडिकल कॉलेज परिसर में बने आवास में रह रहे थे। 14 जून को हृदयाघात आने पर उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार शाम को उनकी हालत बिगड़ी और उनका देहांत हो गया। वह चार भइयों में तीसरे नंबर के थे। तीन बहनें लखनऊ, दिल्ली और सहारनपुर में रहती हैं। पत्नी अनुगृह का 4 साल पहले देहांत हो गया था। पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने डॉ . स्मिथ के निधन को एक युग का अंत बताया। कहा कि वह योग्य, कर्मठ और ईमानदार शिक्षक, पत्रकार और आगरा के जानकार के रूप में जाने जाते थे। अभी हाल ही में उन्होंने आगरा के इतिहास पर एक पुस्तक लिखी थी, जिसका विमोचन एक-दो महीनों में होने की योजना थी। उनका अंतिम संस्कार 27 जून को भगवान टॉकीज स्थित कब्रिस्तान में कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed