फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Very cold due to light drizzle, drop in mercury recorded

हल्की बूंदाबांदी से बड़ी ठंड, दर्ज की गई पारे में गिरावट

Wed, 09 Nov 2022 06:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Very cold due to light drizzle, drop in mercury recorded
कासगंज। बुधवार को अचानक मौसम के मिजाज में बदलाव हुआ। इस दौरान सुबह के समय अचानक हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे पारे गिर गया। इसका असर ठंड पर पड़ा। हवा चलने से बढ़ी ठंड से लोग बचते नजर आए। दूसरी तरफ मौसम बदलने पर किसानों में हर्ष व्याप्त है, वो रबी की फसल की बुआई में जुट गए। नवंबर का महीना शुरू हो जाने के बाद भी अभी तक मौसम में ठंड का अहसास नहीं हो रहा था, लेकिन बुधवार को सुबह के समय मौसम अचानक बदल गया। आसमान में बादल घिर आए। सुबह के समय अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि यह बूंदाबांदी अधिक देर तक नहीं हुई।
विज्ञापन

कुछ देर की बूंदाबांदी से ही मौसम के मिजाज में नरमी आ गई। सुबह के समय न्यूनतम पारा 16 डिग्री तक रह गया। इसके बाद भी दिनभर आसमान में बादल घिरे रहे। सूर्यदेव चमके तो लेकिन धूप की रफ काफी हल्की रही, जिससे पारा अधिक नहीं चढ़ सका। अधिकतम पारा 28 डिग्री तक ही पहुंच सका। इस समय खेतों में रबी की फसल की बुआई का सीजन चल रहा है। इस फसल को नमी की अधिक आवश्यकता होती है। मौसम में नमी बढ़ जाने से किसान खुश हैं। किसान राम मनोहर का कहना है कि रवी की फसल के हिसाब से इस समय मौसम अच्छा हो गया है। जिससे फसल को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed