फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vehicles will run at a speed of 15 to 100 on the Yamuna Expressway.

Agra News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर 15 से फिर 100 की स्पीड से दौड़ेंगे वाहन

Fri, 13 Feb 2026 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will run at a speed of 15 to 100 on the Yamuna Expressway.
खंदौली। यमुना एक्सप्रेसवे पर सर्दियों में कोहरा-धुंध के चलते घटाई गई वाहनों की गति सीमा अब 15 फरवरी से रात 12 वजे के वाद पूर्ववत कर दी गई है। खंदौली टोल प्लाजा इंचार्ज तुलसीराम गुर्जर ने बताया कि मौसम में सुधार को देखते हुए हल्के चार पहिया वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा दोबारा 100 किमी प्रति घंटे कर दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर से घने कोहरे और हादसों की आशंका के मद्देनजर हल्के वाहनों की गति 75 किमी प्रति घंटे निर्धारित की गई थी। यह व्यवस्था दो महीने के लिए लागू की गई थी, जो 15 फरवरी तक प्रभावी रही। अब कोहरे की स्थिति सामान्य होने पर पूर्व निर्धारित गति सीमा बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन


तुलसीराम गुर्जर ने बताया कि भारी वाहनों की अधिकतम गति सीमा 60 किमी प्रति घंटे ही रहेगी। एक्सप्रेसवे से प्रतिदिन लगभग 20 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed