{"_id":"609c04378ebc3e8dc5070316","slug":"vehicles-will-be-able-to-fill-up-on-the-labor-colony-s-overbridge-agra-news-agr4916752167","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेबर कॉलोनी के ओवरब्रिज पर फर्राटा भर सकेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेबर कॉलोनी के ओवरब्रिज पर फर्राटा भर सकेंगे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। शहर से लेबर कॉलोनी को जोड़ने वाले ओवरब्रिज पर अब वाहन फर्राटा भर सकेंगे। बुधवार को ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया गया। ओवरब्रिज पर यातायात व्यवस्था शुरू होने के साथ ही लेबर कॉलोनी के लोगों को रोजाना फाटक पर लगने से वाले जाम से निजात मिल सकेगी।
नगर निगम सीमा में शामिल लेबर कॉलोनी दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन के दूसरी तरफ होने के कारण लोगों को रेलवे फाटक पार करके जाना पड़ता था। फाटक बंद होने के साथ ही लोगों को जाम की समस्या से रोजाना जूझना पड़ता था। कई बार घर जाने की जल्दबाजी के चक्कर में अक्सर ट्रेन की चपेट में आने से लोगों की जान चली जाती थी। जिसको लेकर क्षेत्रीय लोग लंबे अर्से से ओवरब्रिज के निर्माण की मांग कर रहे थे।
क्षेत्रीय लोगों की मांग पर नगर विधायक मनीष असीजा ने ओवर ब्रिज निर्माण की मांग शासन से की थी। शासन ने प्रस्ताव पास करने के साथ ओवर ब्रिज निर्माण के लिए 4522.88 लाख रुपये स्वीकृत किया था। ओवर ब्रिज निर्माण को धनराशि स्वीकृत होने के साथ ही अधिकारियों ने ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य शुरु करा दिया गया था। यह पिछले करीब एक माह पूर्व पूरा हो गया था।
विज्ञापन
बुधवार को 742.74 मीटर लंबे ओवरब्रिज का विधि विधान के साथ उद्घाटन सदर विधायक ने किया। उद्घाटन के साथ ही राहगीरों के लिए ओवरब्रिज खुलवा दिया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, सुनील शर्मा, भगवान दास शंखवार, सुरेंद्र राठौर, पंकज भारद्वाज, वासू, सोवरन जाटव, राधेश्याम यादव, संजय मिश्रा, विकास बाजपेई के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।