फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vehicles stuck in traffic jam in agra during cm yogi adityanath visits

सीएम योगी का आगरा दौरा: वीआईपी फ्लीट निकलने पर फंसे वाहन, एक घंटे जाम से जूझे लोग

Mon, 09 Aug 2021 12:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Aug 2021 12:23 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री सुबह तकरीबन 11:45 बजे खेरिया एयरपोर्ट आए थे। उनकी फ्लीट निकलने से पहले ही यातायात रोक दिया गया था।

विज्ञापन
Vehicles stuck in traffic jam in agra during cm yogi adityanath visits
खेरिया मोड़ पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा आए थे। फ्लीट आने और जाने के दौरान फतेहाबाद मार्ग पर यातायात रोके जाने से लगे जाम ने लोगों को परेशान कर दिया। समस्या शाम को ज्यादा रही। क्योंकि फ्लीट निकलने के बाद मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मी हट गए। एक घंटे से अधिक समय तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री सुबह तकरीबन 11:45 बजे खेरिया एयरपोर्ट आए थे। उनकी फ्लीट निकलने से पहले ही यातायात रोक दिया गया था। इससे खेरिया मोड़, ईदगाह, फतेहाबाद मार्ग पर जाम लग गया। फ्लीट निकलने के बाद ही यातायात शुरू हो सका। 
विज्ञापन


शाम को भी लगा जाम 
शाम को कार्यक्रम खत्म होने से 20 मिनट पहले ही पुलिस ने ट्रैफिक रोक दिया था। शाम करीब पांच बजे यातायात रोक दिया गया। फ्लीट निकलने के बाद कार्यक्रम में आए लोगों के भी वाहन निकले। इससे फतेहाबाद रोड पर ट्रैफिक अधिक हो गया। जाम लग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद मार्ग पर मेट्रो का कार्य भी चल रहा है। इससे पहले ही जाम की समस्या रहती है। इस दौरान बारिश हो रही थी। फ्लीट निकलने के कुछ देर बाद ही पुलिसकर्मी भी हट गए। कोई व्यवस्था के लिए मौजूद नहीं था, लोगों ने आड़े तो समस्या और बढ़ गई। शमसाबाद मार्ग पर भी जाम लगा।

आईएसबीटी पर भी वाहनों की लाइन 
आईएसबीटी पर फ्लाईओवर निर्माण के चलते रोजाना जाम की समस्या हो रही है। रविवार को बारिश में बड़ी संख्या मे वाहन फंस गए। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रात तकरीबन नौ बजे तक वाहनों की लाइन लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed