{"_id":"6a822c2b9cbac573c70893c3","slug":"vehicles-stuck-in-awas-vikas-due-to-diversion-at-the-gurudwara-agra-news-c-25-1-agr1034-1135253-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गुरुद्वारा पर डायवर्जन से आवास विकास में फंसे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गुरुद्वारा पर डायवर्जन से आवास विकास में फंसे वाहन
विज्ञापन
गुरुद्वारा गुरु के ताल के पास लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
आगरा। कैलाश मंदिर मेले के आयोजन के लिए हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल से किए गए डायवर्जन के कारण आवास विकास कॉलोनी में वाहन फंस गए। आरओबी पर भी लंबी लाइन लग गई। पांच मिनट की दूरी तय करने में 30 मिनट तक लग गए। पुलिसकर्मी किसी तरह वाहन निकाल रहे थे मगर राहत रात 9 बजे के बाद ही मिल सकी।
मेले को देखते हुए हाईवे पर भारी वाहनों का डायवर्जन किया था। रात में शहर के अंदर भी नो एंट्री नहीं खोली गई। इसके अलावा सिकंदरा की तरफ किसी तरह के वाहन नहीं चलने दिए गए। गुरुद्वारा गुरु का ताल पर बैरियर लगाए गए थे। अन्य किसी रास्ते से कोई और वाहन नहीं चला जाए, इसके लिए प्रभा हॉस्पिटल और सिकंदरा चौराहे के पास भी बैरियर लगाए हैं।
वाहनों को आरओबी से आवास विकास कॉलोनी के अंदर से निकाला जा रहा था। वाहनों का दबाव बढ़ने पर क्लार्क्स इन होटल कट पर जाम लग गया। यहां पर पुलिसकर्मी तैनात थे। यातायात को रोक-रोककर वाहनों को निकलवा रहे थे। शाम छह बजे के बाद वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम लगने लगा। इससे आरओबी और आवास विकास कॉलोनी में लाइन लग गई। हाईवे पर भी वाहन फंस गए। रात 9 बजे तक यही स्थिति रही।