फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vehicles stuck due to jam on Galla Mandi road

गल्ला मंडी रोड पर जबरदस्त जाम में फंसे वाहन

Tue, 06 Jul 2021 09:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Vehicles stuck due to jam on Galla Mandi road
कासगंज। अमांपुर-गल्लामंडी मार्ग पर मंगलवार दोपहर जाम लग गया। इसमें वाहन फंस गए। प्राइवेट व रोडवेज के वाहन भी जाम में फंसे रहे। यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। ट्रैफिक पुलिस का यहां की जाम की समस्या पर कोई ध्यान नहीं था।
विज्ञापन

गल्ला मंडी में इन दिनों मक्का की फसल को लेकर बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं। मक्का लदे वाहनों की संख्या ज्यादा होने के कारण मंगलवार दोपहर वहां जाम के हालात बने हुए थे। वहीं गल्ला मंडी के बाहर धर्मकांटों पर वाहनों की तुलाई का काम भी होता है। गल्ले की तुलाई के लिए धर्मकांटों पर वाहनों की कतारें लगती हैं। गल्ले की तौल के लिए वाहन सड़क के बीचों-बीच खड़े हो जाते हैं इससे यातायात जाम हो जाता है। गल्ले की आवक बढ़ने के कारण अब यह रोज की समस्या बन जाएगी। समस्या के निदान पर ध्यान देना जरूरी है। अमांपुर की ओर जा रहे यात्री अमर सिंह ने बताया कि उनका वाहन एक घंटे से जाम में फंसा है लेकिन निकल नहीं पा रहा। वहीं अहरोली के सरन देव ने बताया कि गल्ला मंडी के बाहर रोजाना जाम लगता है। जिससे काफी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

वर्जन-
- गल्ला मंडी रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को निर्देशित किया गया है। जाम की समस्या का समाधान कराया जाएगा। - आरके तिवारी, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed