फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vehicles laden with reeds and iron sheets should not become the cause of death

पड़ताल: सरिया व लोहे की चादर से लदे वाहन न बन जाएं मौत का कारण

Sat, 10 Dec 2022 06:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 06:20 PM IST
विज्ञापन
Vehicles laden with reeds and iron sheets should not become the cause of death
कासगंज। शहर में लोहे की नुकीला, लोहे के भारी पाइप, गाटर एवं लोहे की तेज धार की चादर लेकर ई- रिक्शा, ऑटो व ट्रैक्टर आदि वाहन भीड़ भरे बाजार में गुजरते है। जिससे हादसा होने की आशंका बनी रहती है। लाल रंग का कपड़ा या अन्य कोई ऐसा सिग्नल भी नहीं होता जिससे उनका अंदाजा लगाया जा सके। दूसरे वाहन चालकों के लिए काफी दिक्कतों भरा रहता है। इस ओर यातायात पुलिस का भी ध्यान नहीं जाता।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व एक महिला लोहे की चादर से लदे हुए ई रिक्शा की चपेट में आ गई। जिससे उसके पैर में चोट आई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। असुरक्षित रूप से ऑटो, ई- रिक्शा, ट्रैक्टर व अन्य वाहनों में भारी लोहे की सरियां, गाटर, पाइप एवं प्लाई वुड आदि ले जाए जाते है। ये कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। इनको लेकर पड़ताल की गई तो बाजार में असुरक्षित रूप से ई -रिक्शा व अन्य वाहन सर्कुलर रोड आदि मार्गों से गुजरते मिले।
विज्ञापन

दृश्य - 1:
शहर के लक्ष्मीगंज से एक ट्रैक्टर लोहे की सरिया भरकर निकल रहा था। सरिया ट्रैक्टर से काफी बाहर की ओर निकली हुई थीं। हल्का सा अंधेरा होने पर पीछे आने वाहन चालक की जरा सी चूक हादसा का करण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दृश्य - 2:
एक लोडर टेंपों स्टेट बैंक गली से गुजरते हुए जा रहा था, इस पर भी असुरक्षित रूप से लोहे की सरिया व गाटर लगे हुए थे। यदि ये गिर जाए तो पास से गुजर रहे लोगों की जान खतरे में आ सकती है। इस ओर किसी का ध्यान नहीं है।
दृश्य - 3:
एक ई- रिक्शा पर लोहे की चादर लादकर ले जाया जा रहा है। शहर के बाजार से गुजरते हुए यदि कोई चपेट में आ जाए तो वह गंभीर घायल हो सकता है। यह लापरवाही किसी पर भी भारी पड़ सकती है।
दृश्य - 4
हाथी दरवाजे के समीप खड़ा एक ई-रिक्शा में जिसमें लोहे की सरिया असुरक्षित तरीके से रखी हुई हैं। ई-रिक्शा गंतव्य के लिए तैयार हैँ, लेकिन सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं है। सरियों के आगे व पीछे कोई लाल रंग कपड़ा या चिन्ह नहीं है।

लोहे की सरिया, चादर, गाटर, पाइप आदि सामान को इस तरह से असुरक्षित ई-रिक्शा आदि में ले जाना प्रतिबंधित है। सुरक्षा का ध्यान रखा जाए। इस पर रोक लगाई जाएगी और जागरूक किया जाएगा। - अशोक कुमार तोमर, यातायात प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed