फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vehicles crawled on the highway from afternoon till evening due to a traffic jam.

Agra News: हाईवे पर जाम से दोपहर से शाम तक रेंगते रहे वाहन

Mon, 31 Aug 2026 01:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Vehicles crawled on the highway from afternoon till evening due to a traffic jam.
एत्मादपुर। रक्षाबंधन त्योहार के बाद घर लौट रहे लोगों को हाईवे पर अधिक वाहनों के दबाव के चलते जाम का सामना करना पड़ा, हाईवे पर कस्बे के दो प्रमुख चौराहों पर दोपहर से शाम तक दोनों ओर कई किमी लंबी वाहनों की कतार लग गई, जिसके चलते सर्विस रोड व बाजार व गलियों से वाहन निकलने को मजबूर है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर 12 बजे गांव नगला रामबक्स पर नी पीजी की परीक्षा के बाद जाम लग गया, वहीं 2 बजे से शाम तक हाईवे पर वाहनों की अधिक संख्या होने के चलते जाम की स्थिति बनी रही। हाईवे के दोनों ओर एक-एक किमी लंबी वाहनों की लाइन लगी रही। वहीं जाम के चलते खंदौली व बरहन रोड पर भी जाम लगा रहा। हाईवे पर सर्विस रोड पर भी वाहन फंसे रहे, जिसके चलते वाहन बाजार व गलियों में होकर निकलते रहे। हाईवे के तहसील चौराहा व बरहन तिराहा पर जाम खुलवाने के लिए शाम को पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर वाहनों को निकलवाया। वहीं, उक्त समस्या से जूझ रहे लोगों की परेशानी के बाद भी प्रशासन व जनप्रतिनिधि समस्या के समाधान के लिए आगे नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed