फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vegetable Rate Increase In October Months

महंगाई का झटकाः सब्जियों के 'राजा' के चढ़े भाव, बढ़ी कीमतों से मध्यमवर्गीय परेशान

Fri, 23 Oct 2020 12:20 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 23 Oct 2020 12:20 PM IST
सार

अमूमन मौसम बदलते ही सब्जियों के भाव भी उतरने लगते हैं। लेकिन, ऐसा होता नहीं दिख रहा है। थोक कीमतों में प्याज 35 और
आलू 38 रुपये किलो पर पहुंच गया है। फुटकर में ये कीमतें 50-55 रुपये तक हो गईं हैं। इधर शिमला मिर्च थोक बाजार में 65 और
फुटकर में 100 रुपये के भाव को छू चुकी है। 

विज्ञापन
Vegetable Rate Increase In October Months
दालों के बाद अब सब्जियों के भाव भी बढ़ गए हैं

विस्तार

 महंगाई के मोर्चे पर जूझ रही जनता को सब्जियों ने एक बार फिर झटका दिया है। एक हफ्ते के अंतराल में आलू, प्याज ने कीमतों का अर्धशतक लगा दिया है। वहीं, शिमला मिर्च इससे भी दोगुने भाव पर पहुंच गई है। ठंड में सब्जियों की कीमत कम होने के बजाय बढ़ रही हैं। इससे मध्य आय वर्ग के लोगों का बजट गड़बड़ाने लगा है।
विज्ञापन


अमूमन मौसम बदलते ही सब्जियों के भाव भी उतरने लगते हैं। लेकिन, ऐसा होता नहीं दिख रहा है। थोक कीमतों में प्याज 35 और आलू 38 रुपये किलो पर पहुंच गया है। फुटकर में ये कीमतें 50-55 रुपये तक हो गईं हैं। इधर शिमला मिर्च थोक बाजार में 65 और फुटकर में 100 रुपये के भाव को छू चुकी है।
विज्ञापन


कारोबारियों का मानना है कि इस बार फसल खराब होने से आवक कम है। जिसका असर रोज खाए जाने वाली सब्जियों पर पड़ रहा है। मंडी में करीब 40 टन माल रोजाना आ रहा है। यह बीते वर्ष की तुलना में आधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्य कम होने के आसार कम
बीते वर्ष की तुलना में आवक 50 फीसदी है, इसलिए कीमतों पर असर दिख रहा है। आलू, प्याज, शिमला मिर्च समेत अन्य सब्जियां के भाव तेज हैं। आगामी दिनों में भी मूल्य कम होने के आसार कम है। -संजीव यादव, अध्यक्ष सिकंदरा सब्जी मंडी

सब्जियों के दाम आसमान छू रहे
कोरोना ने पहले ही आमदनी के जरिए कम कर दिए हैं, उस पर सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। आलू तो 55 रुपये तक बिक रहा है। बाकी सब्जियों का भी बुरा हाल है। -पूजा, आनंद वृंदावन संजय प्लेस

आम लोगों के लिए मुश्किल भरा समय
 इस समय सब्जियां खरीदना सबसे मुश्किल काम है। जो सब्जियां 10 से 12 रुपये किलो मिल जाती थीं, वह अब 30 से 40 में मिल रही हैं। आम जनता के लिए मुश्किल भरा समय है। -खुशबू सोनी, खंदारी

सब्जी मंडी में महंगाई की आग
सब्जी मंडी में तो इस समय जैसे महंगाई की आग लगी हुई है। आलू समेत सभी सब्जियां अब मध्य वर्ग की पहुंच से दूर हो रही हैं। सब्जी मंडी से बाहर आने पर जेब ढीली होने का अहसास होता है। -कामिनी शर्मा, बल्केश्वर

इस महंगाई पर लगाम लगाना जरूरी
सब्जी मंडी में जाते ही महंगाई का करंट सा लगता है। सभी सब्जियां महंगी हैं। बजट के पूरे पैसे खर्च हो जाते हैं, लेकिन थैला नहीं भरता। इस महंगाई पर लगाम लगना जरूरी है। -सीमा अग्रवाल, शांति नगर, कमला नगर

थोक भाव में एक हफ्ते में आया फर्क
पहले    अब
आलू  32  38
प्याज  30  35
शिमला मिर्च 55  65
टमाटर  28   30
फूल गोभी 20   23
काशीफल 15  18

अब फुटकर में कीमत
आलू 55
प्याज  55
शिमला मिर्च 100
टमाटर 45
फूल गोभी 35
काशीफल 30
(कीमत रुपये प्रति किलो में)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed