फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vegetable Prices Rise In Agra September Mandi Bhav

महंगाईः प्याज से महंगा हुआ टमाटर, थाली से गायब होने लगी दाल, बिगड़ा रसोई का बजट

Thu, 17 Sep 2020 12:13 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 17 Sep 2020 12:13 PM IST
सार

फुटकर में सब्जियों के भाव और तेज, थोक में आई नरमी, 20 दिनों के अंतराल में बढ़ी चना दाल, काबुली और उरद दाल की कीमत

विज्ञापन
Vegetable Prices Rise In Agra September Mandi Bhav
सब्जियों के भाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोगों के लिए खाद्यान्न का सामान जुटाना भारी पड़ने लगा है। फुटकर में मुनाफाखोरी के चलते टमाटर 90, आलू 55, प्याज 50 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। जबकि थोक मंडी में कुछ सब्जियों के भाव गिरने शुरू शुरू हो गए हैं। इधर, चने की दाल और काबुली चने की कीमत में 20 फीसदी तक की वृद्धि हो गयी है।
विज्ञापन


स्थानीय आवक में इजाफा
स्थानीय आवक में इजाफा हुआ है। इस कारण कीमतों में कटौती हुई है। हालांकि आलू, प्याज और टमाटर पर अब भी तेजी है। ये सामान अन्य प्रांतों से आ रहा है। - संजीव यादव, अध्यक्ष सिकंदरा सब्जी मंडी।
विज्ञापन


आयात शुल्क बढ़ने से आई तेजी
चना दाल और काबुली चने के भाव में 15 फीसदी तक बढ़ोतरी हो गयी है। आयात शुल्क में 50 फीसदी की वृद्धि और आवक कम होने के कारण भाव तेज हैं। वहीं, अन्य दालों में एक-दो रुपये किलो की सामान्य तेजी है। - विष्णु स्वरूप अग्रवाल, महामंत्री, मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जेब पर भारी महंगाई
बच्चे हों या बड़े सभी को हर दूसरे-तीसरे दिन दाल-चावल खाने होते हैं। लेकिन दाल की कीमतें अब इस कदर बढ़ रही हैं कि इन्हें बनाना जेब पर भारी पड़ने लगा है। - वीना शर्मा, अयोध्या कुंज।  

दालों की कीमत पर लगाम लगे
घर के बजट का सबसे बड़ा हिस्सा खाने पीने में खर्च होता है। दालें खाना सबसे सस्ता माना जाता था लेकिन अब इसकी कीमतें आसमान छू रही हैं। इस पर लगाम लगनी चाहिए। - विम्मी देवी, जयपुर हाउस।  

दाल को थाली में शामिल करना काफी महंगा
दाल रोटी खाओ प्रभु के गुण गाओ, अब यह कहना मजाक लगता है। सभी दालों की कीमत रॉकेट बन गई हैं। दाल को थाली में शामिल करना काफी महंगा हो रहा है। - शिवानी उपाध्याय, बल्केश्वर।  

सब्जी के साथ अब दालें भी महंगी
सब्जी तो पहले से ही महंगी थी अब सभी दालें भी काफी महंगी हो गई हैं। रसोई का खर्च सारे बजट को बिगाड़ रहा है। - मधु, ब्रज विहार, कमला नगर
 

10 दिन पूर्व  और अब सब्जियों के भाव
 
सब्जी थोक फुटकर  थोक  फुटकर
आलू   30  45 28  55
प्याज 28  45 28 50
टमाटर 60 80 45 90
पालक  15 35 10 30
लौकी 14 30 10 30
तोरई  30 50 15 35
धनिया  300 350 200 300
मिर्च  5 75 45 75
            
 20 दिन पूर्व और अब के भाव
वस्तु  पहले  अब
चना दाल  53 63
काबुली चना 70 85
उरद छिलका 70 75
     
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed