{"_id":"5e9c2e5a8ebc3e76cb3d23dd","slug":"vegetable-market-closed-after-vendor-tests-positive-of-covid-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus Effects: सब्जी विक्रेता संक्रमित मिलने के बाद फल एवं मडी कराई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Virus Effects: सब्जी विक्रेता संक्रमित मिलने के बाद फल एवं मडी कराई बंद
Sun, 19 Apr 2020 04:28 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 19 Apr 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
सब्जी मंडी में भीड़ का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में सिकंदरा स्थित फल एवं सब्जी मंडी को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। शनिवार को आगरा में एक सब्जी विक्रेता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।
इसके बाद मंडी में पास धारकों को ही प्रवेश की व्यवस्था हुई। लेकिन रविवार को मंडी में सभी का आना जाना बंद कर दिया। आगरा में रविवार को मंडी बंद होने के बाद लोगों में सब्जी खरीदने की परेशानी देखी गई।
गौरतलब है कि हरीपर्वत के फ्रीगंज क्षेत्र के चिम्मन लाल बाड़ा में एक सब्जी विक्रेता कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। शुक्रवार रात किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) लखनऊ से आई 24 संक्रमितों की रिपोर्ट में वो शामिल था। इसकी जानकारी मिलते ही बाड़ा के दो हजार से अधिक लोगों ने खुद को होम क्वारंटीन (एकांतवास) में कर लिया।

यह क्षेत्र हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है। स्वास्थ विभाग की टीम सब्जी विक्रेता के संपर्क में आए लोगों का पता लगा रही है। वो आसपास की कॉलोनियों में सब्जी बेचने के लिए जाता था। यहां भी लोग डरे हुए हैं। चिम्मन लाल बाड़ा के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों ने बताया कि इस घनी बस्ती में लोग पहले भी घरों से बाहर निकलते रहते थे।