फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vegetable and Fruit

लॉकडाउन में सब्जी, फल विक्रेताओं को दौड़ाया

Sun, 05 Apr 2020 06:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Vegetable and Fruit
कोसीकलां (मथुरा)। रविवार को लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे सब्जी और फल विक्रेताओं को प्रशासनिक टीम ने दौड़ाया। इन सब्जी व फल विक्रेताओं ने शेरगढ़ रोड, सब्जी मंडी में काफी पास पास ढकेलें लगा लीं थीं, जिससे इन पर लोगों की भीड़ लग रही थी और सामाजिक दूरी और लॉकडाउन की धज्जियां उड़ रहीं थीं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों को देखते ही इन विक्रेताओं में हड़कंप मच गया और वह आनन-फानन में ढकेलों को लेकर भागने लगे।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार और अन्य अधिकारियों द्वारा रोजाना दिए जा रहे दिशा निर्देशों के बाद भी सब्जी व फल विक्रेता अपनी मनमानी और सुबह सात से 11 बजे तक लॉक डाउन का जमकर उल्लंघन कर रहे हैं। मनाही के बाद भी एक निर्धारित जगह पर काफी पास पास ढकेल लगा रहे हैं। इससे शेरगढ़ रोड, सब्जी मंडी, घंटाघर पर रोजाना जाम की स्थिति पैदा हो रही है। रविवार को सुबह सब्जी व फलों की ढकेलों पर अधिक भीड़ लग गई तो रोड जाम के हालात पैदा हो गए। सूचना पर मौके पर पुलिस कर्मी पहुंच गए। इंस्पेक्टर आजाद पाल सिंह ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

सड़कों पर रहा सन्नाटा
लॉकडाउन में रोजाना की तरह जब सुबह सात बजे बाजार खुले तो लोगों ने दूध, सब्जी, परचूनी के सामान व अन्य रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीदारी की लेकिन उसके बाद लोग घरों में कैद हो गए। पुलिस की भी इस दौरान सख्त पहरेदारी रही। 10 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed