फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vcivic

समान पक्षी विहार में हुई सारसों की गणना

Wed, 02 Sep 2020 10:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
vcivic
02एमएनपी-42-समान पक्षी विहार क्षेत्र में विचरण करते सारस - फोटो : MAINPURI
कटरा समान/मैनपुरी। समान पक्षी विहार में बुधवार को सारस संरक्षण समिति और वन विभाग के नेतृत्व में पहले दिन कुल 93 सारसों की गणना की गई। आगे भी गणना जारी रहेगी।
विज्ञापन

देश में सर्वाधिक सारस उत्तर प्रदेश में ही पाए जाते हैं। इसमें भी मैनपुरी जिले में वेटलैंड्स अधिक होने के चलते इनकी संख्या अधिक है। हर साल सरकार द्वारा इनकी गणना कराई जाती है। बुधवार को समान पक्षी विहार में सारसों की गणना शुरू हो गई। इसमें किशनी रेंज, भोगांव रेंज, करहल रेंज और मैनपुरी रेंज के क्षेत्राधिकारी और वन दरोगा शामिल रहे। सुबह सात बजे से साढ़े नौ बजे तक सारसों की गणना की गई तो वहीं शाम को तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक सारसों की गणना का कार्य किया गया। पहले दिन कुल 93 सारसों की गणना की गई। इस दौरान समान पक्षी विहार के रेंजर सर्वेश भदौरिया, वन क्षेत्राधिकारी किशनी सिकंदर सिंह, केके जैन, मोहनचंद तिवारी, रमन कुमार, राजेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed