{"_id":"5e302e078ebc3e4b4876d236","slug":"vasant-panchami-2020-puja-vidhi-timming","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंत पंचमी: बटेश्वर में दो दिन मनेगा मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस, बन रहे शुभ योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंत पंचमी: बटेश्वर में दो दिन मनेगा मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस, बन रहे शुभ योग
Wed, 29 Jan 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
वसंत पंचमी 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत पंचमी बुधवार को सुबह 10.45 बजे से बृहस्पतिवार को दोपहर 1.30 बजे तक है। इसलिए इस बार मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस दो दिन मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार बुधवार को सिद्धि, सर्वार्थसिद्धि और बृहस्पतिवार को अमलकीर्ति और अनफा योग बन रहा है।
बाह के ज्योतिषाचार्य शिव शरण पाराशर ने बताया कि सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग विद्यारंभ, यज्ञोपवीत आदि संस्कारों व अन्य शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना है। वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की आराधना के साथ ही विवाह के शुभ मुहूर्त भी बुधवार को शुरू होंगे।
चंद्रमा से दशम भाव में किसी ग्रह के रहने पर अमलकीर्ति योग और सूर्य को छोड़कर चंद्रमा के द्वादश भाव में कोई ग्रह रहता है। अनफा योग बनता है। बृहस्पतिवार को अमलकीर्ति और अनफा योग बन रहा है। उन्होंने बताया कि सरस्वती ब्रह्मा की शक्ति के रूप में भी जानी जाती हैं। नदियों की देवी के रूप में भी इनकी पूजा की जाती है।
विज्ञापन
बटेश्वर मंदिर के पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को दो दिन बसंत पंचमी का उत्सव मनाया जायेगा। दोनों दिन विशेष योग बनने से गौरीशंकर मंदिर में पूजन के लिए भीड़ रहेगी। वहीं वसंत पंचमी पर बटेश्वर, बिजकौली, गोपालपुरा, जरार, बाह, जैतपुर में भी कार्यक्रम होंगे।