फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Varanasi district administration should be suspension : Laxmikant

निलंबित हो वाराणसी का पूरा जिला प्रशासन : लक्ष्मीकांत

Tue, 06 Oct 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 06 Oct 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
Varanasi district administration should be suspension : Laxmikant
वाराणसी में प्रतिकार यात्रा पर हुए लाठीचार्ज पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने पूरे जिला प्रशासन को निलंबित करने के साथ ही हाईकोर्ट के जज से प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। इतना ही नहीं, भाजपा ने इस घटनाक्रम के बाद संतों को अपना समर्थन देने का एलान किया है।
विज्ञापन

सोमवार को आगरा आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने वाराणसी में हुए घटनाक्रम को शासन की विफलता बताया है। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रतिकार यात्रा को शुरू में ही रोकने की कोशिश क्यों नहीं की गई। यात्रा जब संकरे क्षेत्र गोदौलिया में पहुंची तब जबरन उसे रोका गया और बिना चेतावनी दिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। उन्होंने वाराणसी के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित पूरे जिला प्रशासन को निलंबित करने की मांग की है।
विज्ञापन

आजम खां पर भी साधा निशाना
दादरी प्रकरण को लेकर नगर विकास मंत्री आजम खां द्वारा दिए गए बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि आजम खां ने दादरी प्रकरण को यूएन के समक्ष उठाए जाने का बयान देकर संघीय ढांचे को चुनौती दी है। बाजपेयी ने कहा कि यह बयान देकर उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी सवाल खड़े किए हैं। क्योंकि गृहमंत्री का कार्यभार भी मुख्यमंत्री ही संभाल रहे हैं। लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने मुख्यमंत्री से आजम को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा है कि सुर्खियां बटोरने के लिए अनर्गल बयानबाजी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशियों के चयन में गड़बड़ी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे
आगरा। जिला पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के चयन को लेकर भाजपा में घमासान मचा हुआ है। असंतुष्ट कार्यकर्ताओं के विरोधी स्वर थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस पर प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने ऐसे कार्यकर्ताओं को सख्त हिदायत दी है कि वह पार्टी समर्थित प्रत्याशी का समर्थन करें, नहीं तो उनको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। वहीं, उन्होंने प्रत्याशियों के चयन में गड़बड़ी मिलने की पुष्टि होने पर संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के चयन को लेकर उन्हें प्रदेशभर से लगभग 240 शिकायतें मिली हैं। इसमें से 38 शिकायतें काफी गंभीर हैं। बता दें कि शिकायतें मिलने के बाद प्रदेश नेतृत्व की ओर से ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, प्रदेश मंत्री रामप्रताप सिंह चौहान और जिला महामंत्री ऋषि उपाध्याय को नोटिस दिया गया है। वहीं, पिछले दिनों सांसद चौधरी बाबूलाल के समर्थकों द्वारा जिला महामंत्री ऋषि उपाध्याय की पिटाई के संबंध में कहा कि इसकी जांच अभी जारी है। सात और पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बयान लिए जाने हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में जो भी दोषी होगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed