फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Varaha temple has given the land, kitchen will be built

Agra News: वराह मंदिर ने दी भूमि, बनेगी रसोई

Thu, 13 Mar 2025 01:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 13 Mar 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Varaha temple has given the land, kitchen will be built
सोरोंजी में वराह मंदिर ट्रस्ट की बैठक में उपस्थित लोग।
सोरोंजी। श्री गंगा सभा तीर्थनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोजन कराने के लिए गंगा मइया रसोई की स्थापना करेगी। वराह मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोषानंद गिरि ने बैठक कर श्री गंगा सभा को रसोई संचालन के लिए वराह मंदिर के सामने स्थित मंदिर के प्राचीन पुस्तकालय की भूमि देने का निर्णय लिया।तीर्थनगरी की संस्था श्री गंगा सभा ने गतवर्ष तीर्थनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं व निर्धनों के लिए नि:शुल्क रसोई के संचालन की घोषणा की थी जिसके लिए संस्था उपयुक्त स्थल की तलाश कर रही थी। बुधवार को वराह मंदिर के महामंडलेश्वर व ट्रस्टी स्वामी आशुतोषानंद गिरि के साथ वर्तमान पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे व गंगा सभा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक के दौरान स्वामी आशुतोषानंद गिरि ने गंगा सभा को वराह मंदिर के सामने प्राचीन पुस्तकालय की भूमि देने की घोषणा की। इस भूमि पर गंगा सभा की ओर से धर्मप्रेमी बबलू मोहल्लेदार तीन मंजिला भवन का निर्माण कराएंगे जिसमें नीचे गंगा मैया रसोई संचालित होगी। मध्य में पुस्तकालय व ऊपर कार्यालय बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed