फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vande Bharat Express will run at a speed of 160 kmph will be commanded by Piyush of Agra

UP: 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, आगरा के पीयूष के हाथों में होगी कमान

Sat, 01 Apr 2023 12:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Apr 2023 12:14 PM IST
सार

भोपाल से शुरू होकर नई दिल्ली निजामुद्दीन स्टेशन तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की कमान आगरा के पियूष सिंह के हाथ में होगी। पियूष का परिवार आगरा में ही रहता है, उनकी तैनाती बीना जंक्शन पर है।
 

विज्ञापन
Vande Bharat Express will run at a speed of 160 kmph will be commanded by Piyush of Agra
पियूष सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन में शुमार वंदे भारत एक्सप्रेस की कमान आगरा के लाल के हाथ में है। पीयूष सिंह वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रेन मैनेजर हैं।  उनके निर्देशन में ही ट्रेन भोपाल से नई दिल्ली निजामुद्दीन स्टेशन के लिए रफ्तार भरेगी।
विज्ञापन


पीयूष सिंह ने बताया कि 2010 में उन्होंने रेल सेवा ज्वाइन की थी। अभी उनकी तैनाती बीना जंक्शन पर है। तेज गति से चलने वाली ट्रेनों का विशेष प्रशिक्षण लिया है। अभी कमला नगर में उनकी मां और भाई रहते हैं। वे भी इस पल के गवाह बनने के लिए भोपाल आए हुए हैं। वंदे मातरम की कमान होना गौरव की बात है।
विज्ञापन


रेलवे की वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि रानी कमलापति स्टेशन से 120 किमी की गति से ट्रेन आगे बढ़ेगी। ललितपुर से आगरा कैंट स्टेशन तक 130 किमी प्रति घंटा और आगरा कैंट स्टेशन से नई दिल्ली निजामुद्दीन स्टेशन तक इसकी गति 160 किमी प्रति घंटा हो जाएगी। इसकी नियमित समय की बात करें तो भोपाल से सुबह 5:40 बजे चलेगी और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर 8:46 बजे पहुंचेगी। ग्वालियर स्टेशन पर 9:48 बजे और आगरा कैंट स्टेशन पर दोपहर 11:23 बजे आएगी। दो मिनट के ठहराव के बाद यहां से 1:10 बजे निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। यहां से दोपहर 2:40 बजे से चलकर 4:20 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी और रात 10:10 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: करोड़ों की जायदाद, ट्रैक्टर्स के पार्ट की फैक्टरी और चार जवान बेटे, फिर भी इस मां का ठिकाना है वृद्धाश्रम

आगरा कैंट स्टेशन पर तय कार्यक्रम

एक अप्रैल को भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से अपराह्न 3:27 बजे चलेगी। ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पर रात 9:27 पर पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद राजा की मंडी स्टेशन पर भी एक मिनट रुकेगी। आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन का स्वागत किया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed