{"_id":"64e3094b9cd95c5a5f097179","slug":"van-khandeshwar-mahadev-temple-of-kasganj-lord-shiva-is-on-bail-know-full-story-2023-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कासगंज का वन खंडेश्वर महादेव मंदिर, जहां जमानत पर हैं भगवान शिव; बेहद दिलचस्प है इस शिवालय की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कासगंज का वन खंडेश्वर महादेव मंदिर, जहां जमानत पर हैं भगवान शिव; बेहद दिलचस्प है इस शिवालय की कहानी
Mon, 21 Aug 2023 12:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:20 PM IST
सार
कासगंज के सोरोंजी के पास वन खंडेश्वर महादेव मंदिर को सिद्ध महादेव का मंदिर कहा जाता है। मान्यता है कि भक्तों की सारी मनौतियां पूर्ण होती हैं, लेकिन इस मंदिर की कहानी बेहद दिलचस्प है।
विज्ञापन
वन खंडेश्वर महादेव मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीर्थ नगरी सोरोंजी के कण-कण में आस्था और श्रद्धा विद्यमान है। जगह-जगह प्राचीन मंदिर स्थापित हैं और इन मंदिरों का अपना अलग ही महत्व है। तीर्थ नगरी में भागीरथी गुफा जो पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित है इस गुफा के पास ही स्थापित वनखंडेश्वर महादेव का प्राचीन मंदिर है। मान्यता है कि इस मंदिर में पूजा अर्चना व अनुष्ठान करने वाले भक्तों की सारी मनौतियां पूर्ण होती हैं। वन खंडेश्वर महादेव की जमानत पर रिहा होने के बाद यहां पुनः स्थापना की गई है। यह मंदिर सदियों पुराना है। लोग कहते हैं यह शिवलिंग राजा भगीरथ के समय का है। इस शिवलिंग में एक चेहरे की आकृति बनी हुई है, जिसकी ऊंचाई करीब पांच फिट है। यहां यह उल्लेखनीय है कि इस मंदिर में लगभग 50 साल पहले चोरी हुई थी, चोर शिवलिंग को ही चुरा ले गए थे, फिर न्यायालय से जमानत मिलने पर वे रिहा हुए।
विज्ञापन
ये है कहानी
50 साल पहले 26 फरवरी 1973 को नौ चोर इस शिवलिंग को चुराकर अलीगढ़ के गए। इधर शिवलिंग की चोरी की सूचना गांव वालों ने सोरों कोतवाली में दी, पुलिस ने भगवान की चोरी का मामला दर्ज कर लिया। उधर चोर शिवलिंग की महिमा से बेखबर थे। भोले ने चोरों को दंड देना शुरू कर दिया, जिसके बाद एक-एक कर सारे चोर संक्रामक रोगों से घिरने लगे। कुछ की मौत हो गई। अपने साथियों की मौत होते देख एक चोर डर गया और उसने शिवलिंग को अलीगढ़ के पाली थाने की पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन