फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   valyboll

वॉलीबाल-कबड्डी में फतेहाबाद विजेता

Mon, 06 Mar 2017 01:18 AM IST
वॉलीबाल-कबड्डी में फतेहाबाद विजेता
वॉलीबाल-कबड्डी में फतेहाबाद विजेता Updated Mon, 06 Mar 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
valyboll
कबड्डी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अंतर तहसील खेल प्रतियोगिताएं रविवार को संपन्न हो गईं। दो दिवसीय आयोजन में वॉलीबाल, कबड्डी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं हुईं। फतेहाबाद की टीम वॉलीबाल पुरुष वर्ग, कबड्डी के महिला और पुरुष दोनों वर्गों में विजेता रही।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के वॉलीबाल में सदर तहसील और कबड्डी में खेरागढ़ उपविजेता रहा। महिला कबड्डी में उपविजेता का खिताब किरावली तहसील को मिला। टेबल टेनिस के पुरुष एकल वर्ग में एसडीएम एत्मादपुर सुनील वर्मा विजेता, खेरागढ़ के विवेक पाठक उपविजेता रहे। महिला वर्ग के एकल मुकाबले में फतेहाबाद की सुप्रिया पाठक विजेता, गरिमा उपविजेता रहीं। युगल वर्ग में फतेहाबाद की सुप्रिया पाठक और रीता की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बैडमिंटन के पुरुष एकल वर्ग (45 वर्ष से ऊपर) में किरावली के मुकेश विजेता, एत्मादपुर के मनीष उपविजेता रहे। 45 वर्ष से नीचे आयु वर्ग में सदर के शैलेंद्र पहले, एत्मादपुर के आकाश दूसरे स्थान पर काबिज हुए। पुरुष युगल में एत्मादपुर के आकाश-विपिन की जोड़ी विजेता रही। महिला एकल वर्ग में एत्मादपुर की आरती ने प्रथम, किरावली की सुधा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। युगल वर्ग में एत्मादपुर की आरती-मीना विजेता और किरावली की अंबिका-ज्योति की जोड़ी उप विजेता बनी।  जिलाधिकारी गौरव दयाल ने खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कृत किया। एसडीएम फतेहाबाद वंदिता श्रीवास्तव और आरएसओ अजय कुमार सेठी ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन रीनेश मित्तल ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी संवर्ग के परिणाम
बैडमिंटन में अधिकारी संवर्ग के मैच हुए। एकल वर्ग में एसडीएम एत्मादपुर विजेता, एसीएम रजनीश मिश्रा उपविजेता रहे। युगल वर्ग में रजनीश मिश्रा और अशोक वर्मा की जोड़ी विजेता बनीं। मिश्रित युगल में एसडीएम एत्मादपुर सुनील वर्मा, एसडीएम फतेहाबाद वंदिता श्रीवास्तव ने प्रथम, जिलाधिकारी गौरव दयाल और संयुक्त मजिस्ट्रेट निधि गुप्ता की जोड़ी उपविजेता बनीं। 


एथलेटिक्स के परिणाम
महिला वर्ग में 50 मीटर दौड़ में किरावली की ज्योति, पुरुष वर्ग में 50 मीटर दौड़ (अंडर-45) में एत्मादपुर के आकाश, 45 वर्ष की आयु से ऊपर की दौड़ में सदर के विक्रम शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबीकूद में महिला वर्ग में किरावली की ज्योति, पुरुष (अंडर-45 वर्ष) में फतेहाबाद के शशेंद्र, 45 वर्ष से ऊपर में फतेहाबाद के विनोद कुमार पहले स्थान पर रहे। गोला फेंक के महिला वर्ग में किरावली की अंबिका, पुरुष (अंडर-45 वर्ष) में एत्मादपुर के आकाश, 45 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग में फतेहाबाद के विनोद ने बाजी मारी। रिले महिला वर्ग में किरावली, पुरुष (अंडर-45 वर्ष) में एत्मादपुर, 45 वर्ष से ऊपर में फतेहाबाद तहसील पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed