फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vaishno Devi Temple

वैष्णो देवी मंदिर के पीछे खेत में मिली अधजली लाश

Sun, 03 May 2020 06:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Vaishno Devi Temple
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन के वैष्णो देवी मंदिर के पीछे खेत में युवक की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या करके पहचान मिटाने के लिए शव को जलाया भी गया। वृंदावन पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। चेहरा भी जलने से पहचान कराने में पुलिस को दिक्कत आएगी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा।
विज्ञापन

वृंदावन पुलिस को रविवार की दोपहर सूचना मिली कि अधजली लाश वैष्णो देवी मंदिर के पीछे खेत में पड़ी है। सूचना पर पहुंची वृंदावन पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाते हुए शव को कब्जे में लिया। मृतक की उम्र लगभग 33 वर्ष प्रतीत हो रही है। युवक की हत्या करने के बाद ही शव की पहचान छुपाने के लिए उसे जलाया गया है। देखने में ऐसा प्रतीत हो रहा है। चेहरा भी जल चुका है, वहीं शरीर भी काफी जला है।
विज्ञापन

हालांकि वृंदावन पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के ग्रामीणों ने जानकारी जुटा रही है, पर शव बुरी तरह जला होने के कारण शिनाख्त होने में पुलिस को दिक्कत हो रही है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed