{"_id":"60ddfd358ebc3ebb4c4fe456","slug":"vaccine-shortage-destroying-special-vaccination-campaign-mainpuri-news-agr498125981","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन की कमी विशेष टीकाकरण अभियान की तोड़ रही दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन की कमी विशेष टीकाकरण अभियान की तोड़ रही दम
विज्ञापन
मैनपुरी। वैक्सीन की कमी के चलते एक जुलाई से शुरू होने वाले विशेष कोविड टीकाकरण अभियान शुरू ही नहीं हो सका। अभियान के लिए विभाग की ओर से की गईं तैयारियां भी धरी रह गईं।
एक जुलाई से कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए शासन ने विशेष कोविड टीकाकरण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया था। इसके लिए जिले को 90 क्षेत्रों में बांटा गया है। प्रत्येक क्षेत्र में आठ से 14 टीमें टीकाकरण के लिए लगाई गईं थीं। ग्रामीण अंचल के लिए 1500 टीकाकरण टीम नामित की गईं थीं।
शहरी क्षेत्र के लिए भी 25 टीमों का गठन किया गया है। इस अभियान के तहत प्रतिदिन 10 हजार लोगों का टीकाकरण किया जाना था, लेकिन विभाग इस अभियान के लिए वैक्सीन ही उपलब्ध नहीं करा सका। इसी के चलते बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले अभियान ने दम तोड़ दिया। अधिकारियों का कहना है कि वैक्सीन की उपलब्धता के बाद ही अभियान को गति दी जा सकेगी। अभियान की पिछले 15 दिन से तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन
इन विभागों को सौंपी गई थी जिम्मेदारी
विशेष कोविड टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही महिला कल्याण तथा बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विकास विभाग, एनआरएलएम विभाग, नगर विकास विभाग, माध्यमिक शिक्षा, आपूर्ति विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, युवा कल्याण विभाग और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
सत्र से पहले दो दिन तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम
विशेष कोविड टीकाकारण अभियान के तहत प्रत्येक सत्र से पहले निगरानी समिति के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कम से कम दो दिन होना था। लेकिन वैक्सीन न होने के कारण विभाग टीकाकरण सत्रों की स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रहा है।
दोपहर बाद स्थाई केंद्रों से भी लौटे लोग
कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जिले के 75 स्थाई केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य चल रहा है। इन केंद्रों पर बृहस्पतिवार दोपहर तक तो टीकारकण चला। दोपहर बाद वैक्सीन खत्म हो गईं। इसके बाद यहां पहुंचे लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ा।
वैक्सीन की लगातार मांग की जा रही है। विशेष कोविड टीकाकरण के लिए वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। इस कारण अभियान को सफल बनाने में दिक्कतें आ रही हैं। उम्मीद है कि शीघ्र ही पर्याप्त वैक्सीन की सप्लाई हो सकेगी।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ