फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vaccine Shortage

दयालबाग ठंडा, संजय प्लेस सबसे ज्यादा गर्म

Sat, 17 Jul 2021 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Vaccine Shortage
आगरा। पूरे प्रदेश में आसमान से केवल दो शहरों में अंगारों की बारिश हो रही है। झांसी और आगरा को छोड़कर पूरे सूबे में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से कम है। ताजनगरी में शुक्रवार को पारा 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो सामान्य से 7 डिग्री ऊपर है। हालांकि शहर में भी कई जगह ऐसी रहीं, जहां तापमान अलग-अलग दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दयालबाग शहर में ठंडा रहा, जहां तापमान 39.6 डिग्री तक रहा तो संजय प्लेस और एयरफोर्स केंद्र पर तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दयालबाग में हरियाली ज्यादा होने के कारण पारा कम रहा, जबकि संजय प्लेस में कंक्रीट का जंगल और कंक्रीट की इमारतों के दहकने के कारण ज्यादा गर्मी बनी रही। शहर में पालीवाल पार्क, दयालबाग, शाहजहां पार्क, ताजमहल के पास नेचर वॉक जैसा हराभरा क्षेत्र संजय प्लेस और पुराने शहर के बाजारों से ठंडा रहा। इन जगहों में पारा 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश में दूसरा गर्म शहर रहा आगरा
सूबे में आगरा शुक्रवार को दूसरा गर्म शहर रहा। दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा निकला। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ऊपर रहा। न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में झांसी सबसे गर्म शहर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमस करेगी परेशान
मौसम विभाग इस पूरे माह आगरा में बारिश का पूर्वानुमान बार बार जता चुका है, लेकि न एक दिन ही बादल मेहरबान रहे। शुक्रवार को फिर से मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने अगले तीन दिनों में बारिश और बादलों के छाए रहने का अनुमान जताया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में रविवार तक बादलों के बरस जाने के आसार जताए गए हैं। रविवार को तापमान में भी गिरावट की उम्मीद है। हालांकि शनिवार को उमस भरी गर्मी परेशान करेगी।

शहर अधिकतम न्यूनतम
झांसी 41.2 29.5
आगरा 41.0 29.4
बांदा 39.8 27.6
प्रयागराज 39.6 29
वाराणसी 39.0 27.6
इस सप्ताह बारिश के आसार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अब दो दिनों में स्थितियां अनुकूल बन रही हैं। रविवार तक बारिश के आसार बन रहे हैं। केवल इन्हीं जगहों पर सिस्टम न बनने के कारण बारिश कम हुई, लेकिन अब इस सप्ताह बारिश के आसार हैं। - जेपी गुप्ता, निदेशक, मौसम विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed