{"_id":"60ef2a8a8ebc3ed3710db958","slug":"vaccine-finished-in-the-district-vaccination-not-done-mainpuri-news-agr499833415","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में वैक्सीन खत्म, नहीं हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में वैक्सीन खत्म, नहीं हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
मैनपुरी। तीसरी लहर की आशंका को लेकर लोग चिंतित हैं। इसी के चलते वैक्सीनेशन की ओर लोगों को रुझान बढ़ा है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग लोगों का टीकाकरण नहीं कर पा रहा है। बुधवार को जिले में वैक्सीन उपलब्ध न होने के चलते टीकाकरण नहीं हुआ। केंद्र बंद देखकर टीकाकरण कराने आए लोग मायूस होकर लौट गए।
जिले में एक जुलाई से 31 जुलाई तक वृहद टीकाकरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। शासन ने विभाग को निर्देश दिए थे हैं कि अभियान के दौरान डोर टू डोर टीकाकरण कराया जाए। क्लस्टर कार्यक्रम के तहत सत्रों की स्थापना कर लोगों को जागरूक किया जाए। विभाग ने तो अपनी जिम्मेदारी निभाई। गांव-गांव सत्र स्थापित किए, लेकिन शासन से पर्याप्त वैक्सीन नहीं मिल पाने के कारण टीकाकरण अभियान प्रभावित हो रहा है।
विभाग वैक्सीन का स्टॉक मांग रहा है। शासन से प्रतिदिन के हिसाब से वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। बुधवार होने वाले टीकाकरण के लिए वैक्सीन नहीं मिली। इसके चलते बुधवार को टीकाकरण केंद्र बंद रहे। टीकाकरण के लिए पहुंचे लोग निराश घरों के लिए लौट गए। जिले में सिर्फ पांच केंद्रों पर 304 लोगों को ही टीका लगा।
विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित बर्न यूनिट
यहां चार सत्र बनाए गए हैं, बर्न यूनिट का ताला तो खुला था लेकिन वैक्सीन न होने के कारण यहां ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों की कुर्सी खाली थी। यहां कुछ लोग टीकाकरण के लिए पहुंचे जिन्हें यह कहकर वापस कर दिया गया कि आज वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।
सौ शैया अस्पताल
सौ शैया अस्पताल में महिला स्पेशल सत्र स्थापित है। बुधवार को यह सत्र पूरी बंद था। यहां कुछ महिलाएं टीकाकरण के लिए आईं, जिन्हें बाहर मौजूद लोगों ने बताया कि आज वैक्सीन न होने के कारण टीकाकरण नहीं होगा।
जीरियाटिक यूनिट
जिला अस्पताल स्थित जीरियाटिक यूनिट में 45 वर्ष से अधिक उम्र के महिला एवं पुरुष के लिए टीकाकरण सत्र की स्थापना की गई है। बुधवार को वार्ड तो खुला था, लेकिन वार्ड में टीकाकरण के लिए कोई मौजूद नहीं था। यहां कई लोग टीकाकरण के लिए पहुंचे जिसे एक कर्मचारी ने बताया कि आज वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण नहीं होगा।
सरकार खुद इस बात को मान रही है कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। फिर भी वैक्सीन उपलब्ध नहीं करा पा रही है। यह चिंता का विषय है।
सुरेश चंद्र, आश्रम रोड
कोरोना की तीसरी लहर का खतरा है। इसके बाद भी सरकार और विभाग टीकाकरण में देरी कर रहा है। टीकाकरण के लिए वैक्सीन शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।
मुन्नी देवी, आश्रम रोड
महिला स्पेशल वार्ड पर टीकाकरण के लिए आई हूं। यहां बताया गया कि वैक्सीन नहीं है। सरकार को वैक्सीन का शीघ्र इंतजाम करना चाहिए।
मीना देवी, देवी रोड
टीकाकरण के लिए जोर दिया जा रहा है और सरकार वैक्सीन उपलब्ध नहीं करा पा रही है। गर्मी के बीच लोग केंद्र पर पहुंच रहे हैं और वापस लौटना पड़ रहा है।
गौरव कुमार, राजा का बाग
मंगलवार को शासन स्तर से वैक्सीन नहीं मिल सकी थी। इसके चलते बुधवार को टीकाकरण बंद रहा है। बुधवार रात में वैक्सीन मिलने की संभावना है। यदि वैक्सीन मिलती है तो बृहस्पतिवार को टीकारकण किया जाएगा।
डॉ. एके पांडेय सीएमओ